News in Brief

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 को अपने नाम किया. आईपीएल डेब्यू से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी तक उन्होंने कुल 6 शतक ठोके. कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. अब जब नए साल 2026 की बारी आई तो वैभव ने पहले ही मुकाबले में कमाल करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 3 जनवरी 2026 का दिन उनके करियर में अब बड़ा मायने रखेगा. इस दिन उन्होंने बेनोनी के विलोमूर पार्क में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाकर रिकॉर्ड बुक हिला डाली.

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए जीत दिलाने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने यह कारनामा करके पाकिस्तान के अहमद शहजाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल 141 दिन की उम्र में बतौर कप्तान पहली वनडे जीत हासिल की थी. हालांकि वैभव बल्ले से फ्लॉप रहे. उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए थे. तीन मैचों की इस सीरीज में नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा नहीं खेल रहे. दोनों चोट से परेशान हैं. इसलिए वैभव को कप्तानी दी गई है. 

मैच का लेखा-जोखा

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी. टॉप ऑर्डर से रन नहीं आए, लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की और टीम को 50 ओवर में 300 रनों तक पहुंचा दिया. भारत के लिए हरवंश पंगालिया ने शानदार 93 रन की पारी खेली, जबकि अंब्रीश ने 65 रन किए.

Add Zee News as a Preferred Source

301 रनों के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम 27.4 ओवर में सिर्फ 148 रन ही बना सकी. इसके बाद मैच में बारिश और बिजली ने खलल डाला और फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मुकाबला पूरा नहीं हो सका. भारत को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 25 रन से जीत मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ऐसी रही

साउथ अफ्रीका U19 प्लेइंग- जोरिच वैन शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (c), जेसन रोल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका (w), जेजे बैसन, बयांदा माजोला, नटांडो सोनी

इंडिया U19 प्लेइंग 11- एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (c), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (w), हरवंश पंगलिया, RS अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल

ये भी पढ़ें: क्या 9.2 करोड़ रुपये वापस करेंगे मुस्तफिजुर रहमान या KKR को लगेगा चूना, क्या कहता है नियम?