
संजय दत्त दिग्गज कलाकार सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं, उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही अपने माता-पिता और लुक्स के लिए पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी. लेकिन संजय दत्त ने पर्दे पर जितना नाम कमाया उतना ही उन्हें असल जिंदगी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मगर लाख परेशनियों के बाबजूद उन्होंने अपनी सुपरस्टार वाली इमेज को बरकरार रखा और लग्जरी लाइफस्टाइल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी. वहीं हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने एक्टर से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया है, जिसमें उन्होंने बताया कि संजय दत्त फोटोग्राफर से अपने साथ ड्रिंक करने के लिए कहते थे.
फोटोग्राफर्स को शराब करते थे ऑफर
फोटोग्राफर ने बताया कि संजय दत्त की सुपरस्टार वाली इमेज के चलते कोई भी उन्हें शराब पीने के लिए मना नहीं करता था. उन्होंने बताया कि जो लोग शराब नहीं पीते थे, वो भी एक्टर के साथ पीने लगते थे. फोटोग्राफर ने आगे बताया कि कई बार बाबा हमें शूटिंग के दौरान बुलाते और पूछते, ‘ओए, इधर आ… क्या तुम लोग पीते हो?’ अगर हम काम की वजह से मना कर देते, तो वो जिद करते और कहते, ‘मुझे लगता है तुम लोग पीते हो.’ बाकी लोग भी उनकी बात पर साथ देते, और फिर वो हमें भी उनके साथ पीने के लिए मजबूर कर देते. हमारे पास कोई चारा नहीं था. वो इतने बड़े सेलिब्रिटी हैं कि जो लोग शराब नहीं पीते, वो भी उनके साथ बैठकर पीने लगते थे. हम उनके घर के बाहर बैठकर उनके साथ पीते थे.’
संजय दत्त बने मसीहा
फोटोग्राफर ने पुराने किस्से को याद करते हुए बताया, ‘अपने करियर के एक दौर में मैंने एक सेकंड हैंड मारुति जेन खरीदी थी. एक बार जब संजय दत्त फिल्मिस्तान की शूटिंग कर रहे थे, मैंने उनकी फोटो क्लिक की और जब मैं जाने ही वाला था, तभी रिवर्स करते समय गलती से उनकी वैनिटी वैन से टकरा गई. उनके लोग तुरंत मेरे चारों ओर जमा हो गए और मुझसे पैसे मांगने लगे. मेरी कार की कीमत उनके बताए गए नुकसान के मुकाबले कुछ भी नहीं थी. मुझे लगा कि मेरी पिटाई होने वाली है, तभी संजय दत्त आए और पूछा, ‘क्या हुआ?’ मैंने उन्हें बताया कि मैंने उनकी वैन को टक्कर मार दी थी. उन्होंने अपने लोगों की तरफ मुड़कर कहा, ‘उसे जाने दो’ उस समय मुझे लगा जैसे वो मेरे मसीहा हों. वो हमेशा से ही बहुत शांत नेचर के इंसान रहे.’
संजय दत्त की ‘धुरंधर’ ने पार किए 1,200 करोड़
इस किस्से के बाद अगर बात करें संजय दत्त की फिल्मों के बारे में तो वो इस समय फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का मजा ले रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और 1,200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब मार्च में दूसरे भाग के लिए तैयार है. इस मल्टीस्टारर फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
