News in Brief

बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब स्टार गेंदबाज की चर्चा में नया मोड़ आया क्योंकि आईपीएल 2026 से केकेआर से रिलीज होने के बाद मुस्तफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे. इसमें उन्हें भारी घाटा होने वाला है. पाकिस्तान की हालत से हर कोई वाकिफ है, आईपीएल की तुलना में पीएसएल में प्लेयर्स कौड़ियों के भाव बिकते हैं और खेलते नजर आते हैं. ऐसे में 9.2 करोड़ के मुस्तफिजुर भी पाकिस्तान में कौड़ियों के भाव खेलते नजर आएंगे. 

PSL ने की पुष्टि

PSL ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के ज़रिए रहमान के साइन करने की पुष्टि की. लीग ने लिखा, ‘बल्लेबाज़ों को ध्यान से खेलना होगा… #NewEra में फिज का जलवा दिखेगा. मुस्तफिज़ुर रहमान HBL PSL 11 में शामिल हो गए हैं!’ हालांकि, रहमान का प्राइज फिलहाल जगजाहिर नहीं किया गया है, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग से 9.2 करोड़ की उम्मीद नहीं की जा सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

PSL की जमकर उड़ती है खिल्ली

पाकिस्तान सुपर लीग की खिल्ली हर बार दुनियाभर में उड़ती है. इस लीग में कभी मैन ऑफ द मैच को हेयर ड्रायर या जूसर देकर सम्मानित किया जाता है तो कभी बीच मैच में लाइट गायब हो जाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर होने के बाद कितने रुपये का घाटा होता है. रहमान अब 8 साल बाद इस लीग में नजर आएंगे. 

ये भी पढे़ं.. T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 19 छक्के उड़ाने वाला खूंखार ओपनर लौटा..

IPL से क्यों बाहर हुए मुस्तफिजुर

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ दर्दनाक व्यवहार देखने को मिल रहा है जिसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा. इसका असर खेल जगत पर भी देखने को मिला. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया. बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि BCCI ने KKR को रहमान को 2026 की टीम से रिलीज़ करने का निर्देश देते समय कोई “तार्किक कारण” नहीं बताया.