Bangladesh Violence On Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा बढ़ती जा रही है. हाल ही में एक और बांग्लादेशी हिंदू युवक के खिलाफ हिंसा का नया मामला सामने आया है. यहां मिथुन सरकार नाम के एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसका पीछा किया. इस दौरान मिथुन पास ही के एक नहर में कूद गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई.
हिंदू युवक पर चोरी का आरोप
यह घटना उत्तरी बांग्लादेश के नौगांव जिले के महादेवपुर इलाके की बताई जा रही है. नौगांव के SP मोहम्मद तारिकुल इस्लाम ने घटना को लेकर बताया,’ बांग्लादेश के उत्तरी जिले नौगांव के महादेवपुर इलाके में मिथुन सरकार नाम के एक हिंदू युवक को चोरी के आरोप में भीड़ ने दौड़ाया. उसने पानी में छलांग लगा दी और छलांग लगाने के बाद उसकी मौत की गई. पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने फायर सर्विस की मदद से उसका शव बरामद किया.’
ये भी पढ़ें- क्या ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्लान पर लगेगा पलीता? टेंशन में यूरोप, 7 देशों का आया बयान
हिंसा की बढ़ती घटनाएं
इस्लाम ने आगे बताया कि अधिकारी मामले की जांच कर रह हैं. उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा,’ हम मिथुन सरकार के शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं.’ बता दें कि यह घटना बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा में हो रही बढ़ोत्तरी के बीच घटी है. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक अकेले दिसंबर 2025 में यहां हिंसा की कम से कम 51 घटनाएं दर्ज की गईं हैं.
ये भी पढ़ें- ‘हमारे जैसे हथियार किसी के पास नहीं, इंसान से ज्यादा बोइंग बेचे, मैं भगवान हूं…’, मादुरो पर क्या बोले ट्रंप
हिंदुओं के साथ अत्याचार
आंकड़ों के मुताबिक हिंसा की इन घटनाओं में 10 हत्याएं, चोरी और डकैती के 10 मामले हैं. इसके अलावा घरों, व्यापारिक इमारतों, मंदिरों और जमीनों पर भी अवैध कब्जे के 23 मामले हैं. इसमें लूटपाट और आगजनी भी शामिल है. परिषद की ओर से धार्मिक मानहानि और RAW से जुड़े झूठे आरोपों पर गिरफ्तारी और यातना के 4 मामलों, बलात्कार की कोशिश का 1 मामला और शारीरिक हमले की 3 घटनाओं का भी डॉक्यूमेंटेशन किया. परिषद ने बताया कि हिंसा का सिलसिला जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में भी जारी रहा.
