Netherlands Snowstorm: नीदरलैंड्स में भारी बर्फबारी ने आम जनजीवन पर ब्रेक लगा दिए हैं. नीदरलैंड के एम्स्टर्डम सिटी में स्थित  एम्स्टर्डम शिफोल एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 600 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं. उड़ानें ठप होने से सैकड़ों भारतीय यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे हैं. एम्स्टर्डम शिफोल एयरपोर्ट यूरोप के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है. सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि रेल सेवाएं भी ठप पड़ी हैं. जहां एक तरफ सैंकड़ों यात्री फंसे हैं वहीं ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारी बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूरोप में ठंड के चलते और भी उड़ानें रद्द हो सकती हैं.

वीडियो में कैसे मस्ती कर रहा ग्राउंड स्टाफ?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो एक्स पर @OnDisasters नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया और दूसरा वीडियो @peteirishpilot नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पहले वीडियो में दिखता है कि एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ का एक कर्मचारी जमी बर्फ से पुतला बना रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में ग्राउंड स्टाफ बर्फबारी का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है. वीडियो में दिखता है कि जहां एक तरफ सैंकड़ों यात्री फंसे हैं वहीं दूसरे ओर एयरपोर्ट स्टाफ के लिए ये मस्ती का मौका है. अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो. 

क्या था यूजर्स का रिएक्शन?
वीडियो देखने के बाद यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जब लाइफ आपको बर्फबारी का मौका दे, तो बर्फ का तुमला बना लें.” दूसरे यूजर ने लिखा, “फिर से वही विनाशकारी ग्लोबल वार्मिंग.” 

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.