News in Brief

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आईसीसी भारत से श्रीलंका मैच शिफ्टिंग के मामले में पीछा छुटाने में जुटा हुआ है. 7 जनवरी को आईसीसी ने सिक्योरिटी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सांत्वना दी, जिसकी पुष्टि खुद बीसीबी ने की है. लेकिन जिद्दी बांग्लादेश के नखरे बंद नहीं हो रहे हैं. दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट में रोमांच चरम पर है. एक तरफ महिला प्रीमियर लीग का खुमार छा चुका है दूसरी तरफ अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी महफिल लूट रहे हैं. आइए हम आपको खेल जगत की टॉप-5 खबरों से रूबरू कराते हैं.
 
1. WPL 2026 का इंतजार खत्म

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का इंतजार खत्म हो चुका है. 9 जनवरी से डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच टक्कर से इसका आगाज होगा. हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच क्लैश फैंस के लिए पैसा वसूल साबित हो सकता है. ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. ओपनिंग सेरेमनी में फेमस हनी सिंह और जैकलीन के परफॉर्मेंस इसमें चार चांद लगाएंगे.

2. U19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव का बवंडर

Add Zee News as a Preferred Source

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से होने जा रहा है. इससे पहले टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी प्रचंड फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वैभव ने बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ 127 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और जीत के नायक साबित हुए.

3. T20 World Cup 2026 पर बांग्लादेश की जिद

भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव के माहौल का असर क्रिकेट की दुनिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है. बीसीबी ने भारत में सिक्योरिटी का हवाला देते हुए आईसीसी से श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की डिमांड की थी. लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज करते हुए उन्हें सिक्योरिटी की सांत्वना दे दी. लेकिन बांग्लादेश अभी भी जिद पर अड़ा हुआ है. बीसीबी के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने 7 जनवरी को कहा कि वह किसी कीमत पर भारत में नहीं खेलेंगे.

4. न्यूजीलैंड के स्क्वॉड का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान किया है. न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर को मिली है. पिछले साल के टॉप विकेट टेकर जैकब डफी को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया. उन्होंने 36 मैच में 81 विकेट लेने का कारनामा किया था.

ये भी पढ़ें.. सचिन-गांगुली ने निभाया था ‘पड़ोसी धर्म’, विवाद के बीच बांग्लादेशी की मदद का खुलासा

5. एशेज में कांटे की टक्कर

सिडनी में चल रहे एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. 8 जनवरी को खेल का रिजल्ट आ जाएगा. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 160 रन का लक्ष्य दिया और कंगारू टीम ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है.