News in Brief

Election Commission Notice: नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को चुनाव आयोग ने एक नोटिस भेजा है. यह नोटिस उनकी जमीन से नहीं बल्कि वोटर लिस्ट में सुधार से जुड़ा है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 92 साल के अमर्त्य सेन से 16 जनवरी को उनके शांतिनिकेतन स्थित घर पर मिलने का समय मांगा है. चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में एक गड़बड़ी मिली है. कागजों के हिसाब से अमर्त्य सेन और उनकी मां की उम्र में 15 साल से भी कम का अंतर दिख रहा है जो संभव नहीं लगता. राज्य चुनाव कार्यालय के अनुसार यह नोटिस केवल इस तकनीकी गलती को सुधारने के लिए दिया गया है.

चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस?
चुनाव आयोग के कर्मचारी यह नोटिस लेकर अमर्त्य सेन के घर पहुंचे. अमर्त्य सेन विदेश में रहते हैं और उनका गैरमौजूदगी में परिवार के सदस्य ने उनका फॉर्म भरा था. फॉर्म भरते समय अमर्त्य सेन का नाम उनकी माता अमिता सेन के नाम के साथ जोड़ दिया दया. जब यह डेटा चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल ERO Net पर डाला गया तो सिस्टम में अलर्ट दिखा. 

यह भी पढ़ें: ‘मोहन बैंगन और ईस्ट बैंगन’, जब पीसी के दौरान फिसली PM मोदी के सिपहसालार की जुबान; TMC ने लिया आड़े हाथ

Add Zee News as a Preferred Source

जरूरी है नोटिस भेजना
गड़बड़ी यह थी कि फॉर्म के हिसाब से अमर्त्य सेन और उनकी माँ की उम्र में 15 साल से कम का अंतर था. अमर्त्य सेन बीरभूम जिले के बोलपुर विधानसभा क्षेत्र के रजिस्टर्ड वोटर हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि, जब भी रिकॉर्ड में ऐसी कोई गलती दिखती है को नियम के अनुसार नोटिस जारी करना जरूरी होता है. इसी वजह से अमर्त्य सेन को भी अन्य लोगों की तरह ही नोटिस भेजा गया है. 

घर पर ही होगी मामले की सुनवाई
चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया नियमों के तहत ही हो रही है. अमर्त्य सेन की उम्र 85 साल से ज्यादा है इसलिए नियम के मुताबिक इतनी उम्र के बुजुर्गों की सुविधा के लिए अधिकारी खुद उनके घर जाकर सुनवाई करते हैं. चुनाव आयोग ने साफ किया कि किसी भी बड़े या मशहूर व्यक्ति के लिए अलग नियम नहीं बने हैं. गलती पाए जाने पर सही जानकारी साबित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए 13 दस्तावेजों में से कोई एक कागज दिखाना होता है. 

मोहम्मद शमी को भी मिला नोटिस
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अमर्त्य सेन के साथ-साथ क्रिकेटर मोहम्मद शमी और अभिनेता से सांसद बने देव को भी इसी तरह नोटिस भेजे गए हैं. चुनाव आयोग ने साफ कहा कि ये नोटिस किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं बल्कि रुटीन चेकअप का हिस्सा है. जांच में पाया गया कि इन हस्तियों के फॉर्म भरते समय कोई कॉलम खाली रह जाता है या जानकारी अधूरी होती है तो अधिकारी को खुद सुनवाई करनी पड़ती है.EC ने X पर पोस्ट करके बताया कि फॉर्म में कमियां होने की वजह से इन लोगों को अपनी बात रखने और सही दस्तावेज दिखाने के लिए बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें: DNA: पत्थर फेंकने वाले ही…अब पीड़ित बन गए! क्यों हुआ तुर्कमान गेट पर बुलडोजर एक्शन?

नोटिस पर शुरू हुई राजनीति
अमर्त्य सेन को नोटिस मिलने पर TMC ने विरोध जताते हुए इसे अपमानजनक और इस कमद को तमाशा बताया है. उन्होंने कहा कि, नोबेल पुरस्कार विजेता के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है. TMC ने X पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि, अमर्त्य सेन को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह बंगाली हैं? उन्होंने कहा कि एक महान विद्वान को किसी आम अपराधी की तरह नोटिस भेजना गलत है.