Iran Protest: ईरान में इन दिनों प्रदर्शन तेज हो गए हैं. लोग सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को हटाने की मांग कर रहे हैं. बढ़ती महंगाई, चरमराई अर्थव्यवस्था और सुरक्षाकरियों की ओर से जनता पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ लोगों के नारे बुलंद हो गए हैं. वहां स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि ईरान सरकार ने देशभर में इंटरनेशनल फोन कॉल और इंटरनेट बंद कर दिया है. प्रदर्श के बीच खामेनेई का देश को संबोधन आया है.
खामेनेई का संबोधन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें वे ईरान पर टिप्पणी करने के बदलेअपने देश की समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही. उनकी यह टिप्पणी तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. खामेनेई ने तेहरान में बढ़ती अशांति और पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनावों को लेकर कहा कि ईरान विदेशी शक्तियों के लिए किराए के सैनिकों के तौर पर काम करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा.
ये भी पढ़ें- DNA: ईरान के लिए मंडराया बड़ा संकट? ट्रंप की सेना ने चारों तरफ से घेरा, अब क्या करेंगे खामेनेई
अमेरिका को किया इशारा
खामेनेई ने प्रदर्शन के बीच अपने समर्थकों से एकजुट रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा,’प्रिय नौजवानों अपनी तत्परता और एकता बनाए रखें. एक एकजुट राष्ट्र किसी भी शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकता है.’ उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर दूसरे देश के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए अपनी ही सड़कों को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उनका यह इशारा साफतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ था. ईरान में प्रदर्शन के बीच दुबई और तेहरान,शिराज और मशहद समेत कई ईरानी शहरों के बीच शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को कम से कम 6 उड़ाने कैंसिल कर दी गई हैं.
ये भी पढ़ें- वेनेजुएला के ऑयल रिजर्व पर अब अमेरिका का राज, मनमर्जी से तेज बेचेंगे ट्रंप; कर दिया बड़ा ऐलान
ईरान में नहीं थम रहा प्रदर्शन
बता दें कि ईरान में 8 जनवरी 2026 की रात प्रदर्शन काफी तेजी से होने लगे. इस प्रदर्शन में अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है. ईरानी सरकार ने प्रदर्शन में अमेरिका-इजरायल से जुड़े आतंकवादी एजेंटों पर आग लगाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. इस विरोध प्रदर्शन में तानाशाह मुर्दाबाद और इस्लामी गणराज्य मुर्दाबादा के नारे लगे. गुरुवार को हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों के सम्रथन में कई बाजारें और दुकानें बंद रहीं.
