News in Brief

The Raja Saab VS Bhool Bhulaiyaa: प्रभास की ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उसे तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रभास ने लंबे वक्त बाद थिएटर में दमदार वापसी की है. लेकिन,जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से लोग इसका कम्पेरिजन अक्षय कुमार की मूवी ‘भूल भुलैया’ से कर रहे हैं. हालांकि इसे लेकर अब ‘द राजा साब’ के मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि दोनों फिल्मों में काफी ज्यादा डिफरेंस है.

क्यों हो रहा ‘भूल भुलैया’ और ‘द राजा साब’ का कम्पेरिजन?

दरअसल, दोनों फिल्मों का कम्पेरिजन तब से शुरू हुआ जब से ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिवील हुआ. लोग अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ और प्रभास की फिल्म को थोड़ा सिमिलर कहने लगे. जिसकी वजह दोनों फिल्मों का हॉरर कॉमेडी होना है. ऐसे में प्रभास की फिल्म के प्रोड्यूसर टी जी विश्वा प्रसाद ने कहा- ‘नई फिल्म में अनूठी कथा शैली और दृश्यों को शामिल किया गया है. हमने भारत के बड़े स्टार को ध्यान में रखते हुए एक काल्पनिक कहानी गढ़नी थी. इसलिए सीन्स के अलावा कहानी के मामले में भी ये मूवी अलग है.’

Add Zee News as a Preferred Source

मेकर्स ने बताया डिफरेंस

‘भूल भुलैया एक शानदार फिल्म है. मुझे बहुत पसंद है. लेकिन वो एक रियलइस्टिक थीम पर बनी थी. उसका सेट एक रियल पैलेस था जो कि रियल सिचुएशन पर फिट बैठता था. लेकिन, राजा साब में एक साइकोलॉजिकल एलिमेंट है. जो आपको एक फैटेंसी में लेकर जाएगी. हमारा मेन मकसद कल्पना का एक ऐसा पूरा सीन बनाना है जो पहले कभी अस्तित्व में ना हो.’

आधे दिन तक ‘द राजा साब’ का कलेक्शन

इस फिल्म को लेकर निधि अग्रवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि इस फिल्म को वैसा ही शानदार रिस्पांस मिले जैसा ‘भूल भुलैया’ मूवी को मिला था. sacnilk के मुताबिक इस फिल्म ने आधे दिन तक 14.39 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन के खत्म होने से पहले अच्छे नंबर्स बॉक्स ऑफिस पर गेन कर ले. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीबन 300 करोड़ है. ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए बजट से ऊपर की कमाई करनी होगी.