News in Brief

Rohit Sharma Total Sixes in International Cricket: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रविवार (11 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में हिटमैन ने दो छक्के जड़ते ही इतिहास रच दिया. रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 सिक्स मारने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे भी बड़ी बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा शिखर पर हैं और दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 553 छक्के जड़े थे. हिटमैन और यूनिवर्स बॉस के बीच 95 सिक्स का फासला है. 

Add Zee News as a Preferred Source