India-Ukraine Relations: यूक्रेन ने राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की भारत यात्रा को लेकर उम्मीद जताई है. द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए कीव ने जॉइंट इंटर गवर्मेंटल कमीशन की बैठक की तैयारी भी शुरु कर दी है. इसकी जानकारी यूक्रेन के भारत में राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने दी. उन्होंने गुजरात में एक इवेंट के दौरान बताया कि यह प्रस्तावित यात्रा पीएम मोदी के कीव यात्रा के दौरान हुए समझौते के बाद हो रही है, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी.  

जॉइंट कमीशन की बैठक करेगा भारत 

ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने कहा,’ मुझे उम्मीद थी कि माननीय प्रधानमंत्री के कीव दौरे के दौरान जो समझौता हुआ था, उसमें उन्होंने वास्तव में मेरे राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी और वे इस बात पर सहमत हुए थे कि राष्ट्रपति जेलेंस्की भारत आएंगे.’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन भारत सरकार के साथ जॉइंट कमीशन की बैठक आयोजित करने के लिए उत्सुक है. पोलिशचुक ने इसे सहयोग के ठोस क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए एक अंतर-सरकारी स्टेज बताया.   

ये भी पढ़ें- अमेरिका, चीन, रूस… ये हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाएं, क्या टॉप 5 में है भारतीय नेवी? 

Add Zee News as a Preferred Source

 

किन मुद्दों पर होगी चर्चा? 

ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने बताया कि बैठक में पर्यटन के अलावा बिजनेस के अवसरों पर भी केंद्रित होगी, जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, इंडस्ट्री और पोर्ट डेवलेपमेंट भी शामिल है. इसके अलावा गुजरात में मौजूद क्षमताओं में भी इंटरेस्ट दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा,’ हमें उम्मीद है कि हमारी एक संयुक्त आयोग की बैठक होगी. यह एक अंतर-सरकारी समिति है और हमें सभी व्यावसायिक अवसरों पर अधिक सटीक तरीके से चर्चा करने का अवसर मिलेगा.’  

ये भी पढ़ें- भारत की सबसे अमीर म्युनिसिपालिटी, बजट कई राज्यों से भी ज्यादा,  इतना पैसा कहां से कमाती है BMC? 

 

जंग के समय पीएम की यूक्रेन यात्रा 

पोलिशचुक ने जंग के समय पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने इसे एक अहम डिप्लोमैटिक सिग्नल बताया. उन्होंने कहा,’ हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि उन्होंने यह बहुत बहादुरी से किया क्योंकि यूक्रेन में युद्ध का दौर चल रहा था. वास्तव में वह उन गिने-चुने नेताओं में से एक थे जिन्होंने दक्षिण से यूक्रेन आने का फैसला किया.’ बता दें कि पीएम मोदी की यह यात्रा साल 1991 में यूक्रेन को आजादी मिलने के बाद किसी भारतीय पीएम की ओर से स्वतंत्र यूक्रेन की पहली यात्रा थी.