Rafale Fighter Jet Deal: रक्षा के क्षेत्र में भारत एक ऊंची छलांग लगाने के मार्ग पर है. इस हफ्ते रक्षा मंत्रालय फ्रांस के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने जा रहा है. इस दौरान फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के लिए लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये की डील होने की संभावना है. इस डील की सबसे खास बात है कि ये जेट भारत में ही बनाए जाएंगे और इनमें लगभग 30 परसेंट देसी चीजें होंगी.
समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों से हवाल से बताया कि है कि इस डील में भारतीय वायुसेना को फ्लाई-अवे कंडीशन में लगभग 12-18 राफेल जेट भी मिलेंगे. सूत्रों की मानें, तो अगले दो से तीन दिनों में होने वाली रक्षा मंत्रालय की इस हाई लेवल मीटिंग में रखे जाने वाले प्रस्ताव के अनुसार, भारतीय पक्ष फ्रांस से यह भी कह रहा है कि वह गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट डील के तहत फ्रेंच एयरक्राफ्ट में भारतीय हथियारों और दूसरे देसी सिस्टम को इंटीग्रेट करने की इजाजत दे. हालांकि, इसमें सोर्स कोड केवल फ्रांस के पास रही रहेंगे.
अमेरिका और चीन के ऑफर के बीच भारत का अहम कदम
यहां पर दिलचस्प बात है कि भारत फ्रांस के साथ ये रक्षा सौदा ऐसे समय पर करने जा रहा है, जब जब अमेरिका और रूस दोनों ने ही अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना को ऑफर किए हैं. इसमें F-35 और Su-57 शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट में स्वदेशी कंटेंट सिर्फ 30 परसेंट के आसपास होगा. सामान्य तौर पर मेक इन इंडिया डील्स में 50 प्रतिशत से अधिक चीजों का निर्माण भारत में किया जाना चाहिए.
भारत की सबसे बड़ी डिफेंस
माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा और इस डील को मंजूरी मिल गई, तो यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील होगी. इससे भारतीय सेना में राफेल जेट की संख्या 176 हो जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं. वहीं, भारतीय नौसेना ने पिछले साल 26 के लिए ऑर्डर दिए थे.
