
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में टीम इंडिया पर मेहमान टीम हावी नजर आई. भारत को मुकाबले में 7 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी नाजुक दिखी और फिर गेंदबाजों को भी कीवी बैटर्स ने नाको चने चबवा दिए. शुभमन गिल हार के बाद निराश नजर आए. उन्होंने समझाया कि टीम ने कहां गलती की. कप्तान गिल ने इस मुकाबले में अर्धशतक जमाया जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले. केएल राहुल ने शानदार 112 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी मेहनत काम नहीं है.
क्या बोले शुभमन गिल
शुभमन गिल ने हार के बाद कहा, ‘हम बीच के ओवरों में कोई विकेट नहीं ले पाए. जब पांच फील्डर अंदर हों और अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते रहते हैं तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है. भले ही हमने 15-20 रन और बनाए होते और अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं, तो टारगेट को रोकना बहुत मुश्किल होता है.’ गिल ने पारी धीमी होने के सवाल पर कहा, ‘इस तरह की विकेट पर, जैसे ही कोई पार्टनरशिप होती है सेट बल्लेबाज को बड़ा स्कोर बनाना होता है क्योंकि नए आने वाले बल्लेबाज के लिए खुलकर रन बनाना आसान नहीं होता.’
10 ओवर में शानदार गेंदबाजी
उन्होंने आगे कहा, ‘आखिर में, हमने बोर्ड पर एक अच्छा टारगेट रखा और हमने पहले 10 ओवरों में बहुत अच्छी बॉलिंग की. बॉलिंग में हमें जैसी शुरुआत मिली, हम उन्हें दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी बैटिंग की. पहले 10-15 ओवरों में जब हमने बॉलिंग की तो गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी. लेकिन मुझे लगता है कि 20-25 ओवरों के बाद, विकेट शायद थोड़ा सेट हो गया था, मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में बॉलिंग करते समय हम थोड़ा और हिम्मत दिखा सकते थे.’
ये भी पढे़ं.. पाकिस्तानी नस्ल के क्रिकेटर्स का सामने आया सच.. वीजा विवाद पर किए झूठे दावे
खराब फील्डिंग पर तोड़ी चुप्पी
उन्होंने आगे कहा, ‘हम थोड़े और चांस ले सकते थे. पिछले मैच में भी, हमने कुछ मौके गंवा दिए. यह एक ऐसी बात है कि, हम हमेशा खासकर इस टीम के साथ, हम हमेशा फील्डिंग में बेहतर होने की कोशिश करते हैं. यह एक ऐसा पहलू है जिसमें हम हमेशा बेहतर होने की कोशिश करते हैं और हां, अगर आप अपने मौके नहीं भुनाते हैं, तो इस फॉर्मेट में, यह हमेशा आपको हरा देता है.’
