
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच करीब चार साल से युद्ध जारी है. इस बीच रूस की ओर से एक महत्वपूर्ण बात कही गई है. गुरुवार को क्रेमलिन ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर अमेरिका के साथ संवाद जारी रखना आवश्यक और महत्वपूर्ण है. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उद्यनमी जारेड कुशनर की रूस यात्रा की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर जैसे ही तारीखों का एलान किया जाएगा, इससे कई उम्मीदे में भी दिखनें लगेंगी. क्रेमलिन के प्रवक्ता ने अपने बयान में यब भी कहा कि रूस भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी से सहमत हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं.
रूस ने कहा- यूक्रेन की स्थिति बिगड़ती जा रही
क्रेमेलिन की ओर से कहा गया कि यूक्रेन की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. वहीं, उसके फैसले लेने की गुंजाइश भी लगातार कम होते जा रही है. गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बातचीत के दौरान यह कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी समझौते के लिए तैयार हैं, जबकि यूक्रेन उतना तैयार नजर नहीं आता. वहीं, जब उनसे पूछा गया था कि अमेरिका के नेतृत्व में चल रही वार्ताओं से अब तक संघर्ष का समाधान क्यों नहीं हो पाया, तो उन्होंने जवाब दिया, जेलेंस्की.
यह भी पढ़ें: Donald Trump: यूक्रेन-रूस वॉर का होगा The End? जेलेंस्की से मिलने जा रहे ट्रंप, पुतिन को लेकर किया बड़ा दावा
रूस ने और क्या कहा?
वहीं, पेस्कोव की ओर से यह भी बताया गया कि रूस को अभी तक अमेरिका की ओर से न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी के तहत हथियारों पर लगी पाबंदियों को एक और साल बढ़ाने के लिए रूस के प्रस्वाव पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. उल्लेखनीय है कि 2010 में रूस और अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित न्यू स्टार्ट संधि, तैनात परमाणु हथियाओं और रणनीतिक डिलीवरी प्रणालियों की संख्या पर सीमा तय करती है.
बता दें कि यह दोनों परमाणु महाशक्तियों की बीच फिलहाल एकमात्र सक्रिय परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता है. चूंकि, फरवरी 2021 में मॉस्को और वाशिंगटन ने इस संधि को पांच सालों के लिए बढ़ा दिया था. अब साल 2026 तक ये संधि लागू है. गत वर्ष सितंबर में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि यदि अमेरिका ऐसा करने को तैयार है, तो रूस इस संधि का पालन जारी रखने के लिए तैयार है. (आईएएनएस)
यह भी पढ़ें: आखिर क्या चाहता है अमेरिका! ट्रंप-मचाडो की बैठक से पहले US की बड़ी कार्रवाई, वेनेजुएला का एक और टैंकर जब्त
