Gaza Peace Plan: इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के लिए उम्मीदवारों के चयन पर आपत्ति जताई है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली इजराइली सरकार का कहना है कि ये नियुक्तियां इजराइल के साथ समन्वय में नहीं की गईं और उसकी नीति के विपरीत हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नेतन्याहू ने विदेश मामलों के मंत्री गिदोन सार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से इस मुद्दे पर संपर्क करने का निर्देश दिया है. कार्यालय ने एक बयान में कहा कि शांति बोर्ड के अधीन गाजा कार्यकारी बोर्ड की संरचना के संबंध में की गई घोषणा इजराइल के साथ समन्वयित नहीं थी और उसकी नीति के विपरीत है.
The Prime Minister’s Office:
The announcement regarding the composition of the Gaza Executive Board, which is subordinate to the Board of Peace, was not coordinated with Israel and runs contrary to its policy.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) January 17, 2026
गाजा कार्यकारी बोर्ड करेगा ये काम
बता दें, व्हाइट हाउस ने हाल ही में गाजा संघर्ष को समाप्त करने और शासन योजना लागू करने के लिए अपनी 20 सूत्री शांति योजना के तहत कार्यकारी बोर्ड और गाजा कार्यकारी बोर्ड की घोषणा की थी. कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान, कतरी राजनयिक अली अल थवादि, विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा और अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान के बाद अब ट्रंप ने गाजा के लिए उठाया बड़ा कदम, कर दिया शांति बोर्ड बनाने का ऐलान
व्हाइट हाउस ने कहा कि बोर्ड का सदस्य गाजा के स्थिरीकरण, शासन क्षमता निर्माण, क्षेत्रीय संबंध, पुनर्निर्माण, निवेश आकर्षण और पूंजी जुटाने जैसे महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो की देखरेख करेगा. यह घोषणा विटकॉफ द्वारा अमेरिका की मध्यस्थता से गाजा पर युद्ध समाप्ति योजना के दूसरे चरण के शुभारंभ के कुछ ही दिनों बाद की गई है. इजराइल विशेष रूप से गाजा कार्यकारी बोर्ड पर आपत्ति जता रहा है, जो एक अधीनस्थ संस्था है और इसमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री ब्लेयर, ट्रम्प के विशेष दूत विटकॉफ, कुशनर, तुर्किये और कतरी प्रतिनिधि शामिल हैं. इजराइल का कहना है कि इस बोर्ड की संरचना उसकी राष्ट्रीय नीतियों और सुरक्षा हितों के विपरीत है.
