News in Brief

Pushpa 2 Japan Box Office Collection Day 1: भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ दो दिन पहले जापान में रिलीज हो चुकी है. अल्लू अर्जुन की ये एक्शन ड्रामा तेलुगू फिल्म को 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया था, जिसको लेकर काफी लंबे समय से फैंस एक्साइटेड थे. लेकिन ये एक्साइटमेंट बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिली. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ की ओपनिंग कर की थी और जबरदस्त कमाई की. लेकिन जापान में ये फिल्म बुरी तरह फेल हो चुकी है. वहीं करोड़ों की तो बात ही मत करिए क्योंकि जापानी थिएटर में ‘पुष्पा 2’ लाखों में भी कमाई नहीं कर पा रही है.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा फिल्म का क्रेज
कोईमोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2 द रुल’ ने महज 886 एडमिशन पहले दिन हासिल किए. वहीं जापान के ज्यादातर थिएटर में इस फिल्म को रिलीज किया गया. जबकि फिल्म रिलीज के पहले इसको लेकर काफी बज भी देखने को मिला. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बज़ फीका पड़ गया. वहीं पहले दिन फिल्म ने 7.94 मिलियन येन यानी 40 लाख 42 हजार की ओपनिंग की. जबकि 2024 में जब फिल्म रिलीज हुई थी तो 294 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी.

टॉप 10 में भी नहीं बनाई जगह 
कई भारतीय फिल्मों ने जापान में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. लेकिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ इसमें फेल हो गई है. जापानी बॉक्स ऑफिस पर भारत की 10 फिल्मों ने धुंधार कमाई की थी, जिसमें आरआरआर-8.23K, दूसरे पर साहो-6.51K, तीसरे नंबर पर कल्कि 2898 एडी- 3.7K, चौथे नंबर पर पठान- 2.22K, पांचवे नंबर पर सालार- 2.20K, छठे नंबर पर जवान- 1.96K, सातवें नंबर पर रंगस्थलम- 1.61K, आठवें नंबर पर देवरा- 1.55K, नौंवे नंबर पर बाहुबली 2- 1.38K, दसवें नंबर पर टाइगर 3- 1.30K है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म के गानों से लेकर सुपरस्टार की एक्टिंग तक लोगों के जहन में अभी तक है.

Add Zee News as a Preferred Source