दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक सभा दावोस में इस बार माहौल कुछ अलग ही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड खरीदने या हड़पने की जिद और कनाडा को फिर से अमेरिका में मिलाने वाली बातों ने सबको हिला दिया है. ट्रंप ने तो धमकी दे डाली कि फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगा देंगे, अगर डेनमार्क ग्रीनलैंड नहीं छोड़ेगा. जून तक ये 25 फीसदी तक पहुंच सकता है. ट्रंप ने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो ताकत का इस्तेमाल भी करेंगे. इसके जवाब में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ-साफ कहा, “दुनिया में अस्थिरता और असंतुलन का जवाब है- ज्यादा सहयोग. 

Add Zee News as a Preferred Source