News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला  नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारतीय टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में भारतीय टीम अपने हार के जख्मों का हिसाब लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. साथ ही भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास आज के मैच में जबरदस्त इतिहास रचने का मौका होगा. सूर्या आज के मुकाबले में अपने नाम पर खास रिकॉर्ड स्थापित कर सकते हैं. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. बता दें कि ये खास रिकॉर्ड केवल रोहित शर्मा, विराट कोहली के नाम पर है. 

400 छक्कों का रिकॉर्ड
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक और खास रिकॉर्ड स्थापित करने का मौका है. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक ओवरऑल टी20 करियर में 395 छक्के लगाए हैं. ऐसे में सूर्यकुमार अगर इस सीरीज में 5 छक्के जड़ देते हैं, तो वह अपने टी20 करियर में 400 छक्के लगा देंगे. खास बात ये है कि इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपने नाम कर रखे हैं. रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 547 छक्के लगाए हैं वह इस मामले में नंबर 1 पर हैं. दूसरे नंबर पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 435 छक्कों के साथ मौजूद हैं. अगर सूर्यकुमार आज के मैच में चल जाते हैं और महज 5 छक्के लगा देते हैं, तो वह इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लेंगे.

खराब फॉर्म से जूझ रहें सूर्यकुमार 

Add Zee News as a Preferred Source

टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह पिछले साल बेहद ही खराब फॉर्म में रहे थे. पूरे साल उनके बल्ले से बिल्कुल रन नहीं आए थे. उन्होंने साल 2025 में ओवरऑल 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 मैच खेले और 13.89 की औसत से महज 218 रन बनाए. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन साल 2025 में सूर्यकुमार यादव  1 अर्धशतक नहीं लगा पाए. उन्होंने एशिया कप के दौरान सबसे ज्यादा 47 रन बनाने का कारनामा किया है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार पर आज सभी की निगाहें होंगी. 

बनेंगे चौथे भारतीय खिलाड़ी
टीम इंडिया की ओर से टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर है. रोहित ने अपने टी20 करियर के दौरान टीम इंडिया के लिए 159 मैच खेलने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. रोहित के बाद इस मामले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है. कोहली ने ओवरऑल टीम इंडिया के लिए 129 मैच खेले हैं. वहीं, इस मामले में तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम है. पांड्या ने भारत की ओर से अभी तक के मौजूदा टी20 करियर में 124 मैच खेलने का कारनामा किया है. अब इस खास फेहरिस्त में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम जुड़ने वाला है. उन्होंने अभी तक ओवरऑल 99 मैच खेले हैं. आज के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरते ही सूर्यकुमार ये खास रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लेंगे.

ये भी पढ़ें: 16 साल पहले प्रोटियाज के खिलाफ इस दिग्गज ने मचाया था आतंक, ठोक दी थी भारतीय टी20 इतिहास की पहली सेंचुरी