अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में चारों तरफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के चर्चे देखने को मिल रहे हैं. विस्फोटक वैभव प्रचंड फॉर्म में हैं और उन्होंने आईपीएल से लेकर यूथ वनडे में शतक और छक्कों के रिकॉर्ड कायम किए हैं. अब इंग्लैंड की टीम में भी ऐसा तूफान तैयार हो रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप की तो 18 साल के युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाकर कोहराम मचा डाला है. लेकिन ये बल्लेबाज एक बड़े रिकॉर्ड से महज 2 रन से चूक गया. लेकिन बदकिस्मती से ये बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गया जिसके चलते दोहरा शतक नहीं बना.
अंडर-19 वर्ल्ड कप का रिकॉर्डधारी
ये बल्लेबाज बेन मेयस हैं जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में शतक ठोक रिकॉर्डतोड़ शतक बनाया. बेन मेयस ने ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में 117 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्कों और 18 चौकों के साथ 191 रन बनाए. इसी के साथ मेयस श्रीलंकाई बल्लेबाज विरान चामुदिथा का महारिकॉर्ड तोड़ने से महज 2 रन दूर रह गए, जिन्होंने 17 जनवरी 2026 को जापान के विरुद्ध 143 गेंदों में 192 रन बनाए थे.
इस रिकॉर्ड से चूके मेयस
अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वालों में मेयस हसिथा बोयागोड़ा की बराबरी पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 23 जनवरी 2018 को केन्या के विरुद्ध 152 गेंदों में 191 रन बनाए थे. इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 404 रन बनाए. टीम महज 12 रन पर बेन डॉकिन्स (5) का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से जोसेफ मूर्स ने बेन मेयस के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 गेंदों में 188 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया. जोसेफ 65 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे.
ये भी पढे़ं.. इंग्लैंड की प्लेइंग-XI में सबसे चौंकाने वाला नाम, 2 साल बाद अचानक वनडे टीम में वापसी, करो या मरो की स्थिति
400 पार पहुंची टीम
मेयस ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने कप्तान थॉमस रेव (22) के साथ 47 रन, जबकि कैलेब फाल्कनर (32) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. इसके बाद राल्फी अल्बर्ट (13) के साथ 18 गेंदों में 23 रन जुटाए. मेयस 191 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद फरहान अहमद (नाबाद 15) ने सेबेस्टियन मॉर्गन (नाबाद 24) के साथ 40 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 400 के पार पहुंचाया. स्कॉटलैंड की तरफ से जेक वुडहाउस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि फिनले जोन्स ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, मैक्स चैपलिन ने 1 विकेट अपने नाम किया.
