US Canada Dispute: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचे. जहां उन्होंने कनाडा और ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान दिया. ट्रंप ने कनाडा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को अमेरिका का शुक्रगुजार होने की बात करते हुए चेताया, ट्रंप का मानना है अमेरिका कनाडा को बहुत सारी चीजें फ्रीबीजी देता है, जिसके लिए उनको शुक्रगुजार होना चाहिए लेकिन वो नहीं हैं.
ट्रंप ने दावोस मंच से कहा कि अमेरिका गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करने की योजना बना रहा है, जिससे कनाडा की भी रक्षा होगी, लेकिन कार्नी अमेरिका के आभारी नहीं हैं. ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि हमारी वजह से कनाडा का वजूद है और कार्नी को अगली बार बयान देने से पहले इसके बारे में याद रखना होगा.
कार्नी ने क्या कहा ?
स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान कनाडा पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि दुनिया में सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं हो रहे हैं, बल्कि एक बड़ा और ऐतिहासिक परिवर्तन चल रहा है. उन्होंने बताया कि जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कई दशकों तक बनी रही, वो अब वापस नहीं आएगी. लेकिन उन्होंने अपने भाषण के दौरान न तो अमेरिका का नाम लिया और न ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. हालांकि, कार्नी के बयान से साफ था कि वो जिस वैश्विक व्यवस्था की बात कर रहे थे, उस पर लंबे समय तक अमेरिका का दबदबा रहा है.
अमेरिका का 51वां राज्य?
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल कनाडा को लेकर बड़ा बयान देते उसे अमेरिका का 51 वां राज्य बनाने को लेकर बयान दिया था. जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री ट्रूडो ने पलटवार करते हुए इसे असंभव बताया था. वहीं लगातार ट्रंप कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे हैं. जिसको लेकर दावोस में कार्नी ने कहा कि आज मजबूत देश अपने फायदे के लिए व्यापार और अर्थव्यवस्था का इस्तेमाल दबाव बनाने के साधन के रूप में कर रहे हैं, जिससे की वैश्विक संतुलन बिगड़ रहा है. उन्होंने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर भी ट्रंप के रुख का विरोध किया.
यह भी पढ़ें: ‘मिडिल पावर एक साथ आओ, वरना अमेरिका खा जाएगा…’, ग्रीनलैंड पर ट्रंप के प्लान से भड़के फ्रांस-कनाडा, दावोस में अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार
