स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की खूब सारी खबरें इस समय चर्चा में हैं, जहां पर दुनिया भर के लीडर्स और बिजनेस टाइकून दावोस पहुंचे हैं. अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप खुद वहां स्पीच देने पहुंचे हैं, जिनके बयानों से पूरी दुनिया में हल्ला मचा हुआ है, लेकिन दावोस में कुछ ऐसा हुआ जो ट्रंप के प्रशासन पर सवाल उठा रहा है. समझते हैं पूरी बात.   स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम को एक अहम कार्यक्रम में बोलने से रोक दिया गया है. न्यूजम के प्रेस ऑफिस ने दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन के दबाव के चलते उन्हें USA हाउस में प्रवेश नहीं करने दिया गया.

USA हाउस में क्यों रोके गए न्यूजम?
गेविन  न्यूजम के प्रेस ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग के दबाव में USA हाउस ने उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी. खास बात यह है कि फॉर्च्यून मैगजीन जो इस कार्यक्रम की आधिकारिक मीडिया पार्टनर है उसने न्यूजम को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था. USA हाउस को दावोस में अमेरिका के आधिकारिक पवेलियन के तौर पर देखा जाता है, जिसे एक चर्च संचालित करता है. ऐसे में एक अमेरिकी राज्य के निर्वाचित गवर्नर को रोके जाने पर सवाल उठने लगे हैं.

न्यूजम का तीखा तंज
इस पूरे घटनाक्रम पर गवर्नर  न्यूजम ने भी नाराज़गी जाहिर की. उन्होंने X पर लिखा, “USA हाउस में कैलिफोर्निया को एंट्री नहीं दी गई. आखिरी बार जब हमने देखा था, तब कैलिफोर्निया भी अमेरिका का ही हिस्सा था.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

‘यह वेन्यू-लेवल फैसला था’
लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजम के स्टाफ को बताया गया कि यह फैसला ‘वेन्यू स्तर’ पर लिया गया है और कार्यक्रम में किसी भी निर्वाचित अमेरिकी अधिकारी को शामिल नहीं करने का निर्णय किया गया है. हालांकि, न्यूजम समर्थकों का कहना है कि यह महज बहाना है.

ट्रंप के बयान पर देने वाले थे जवाब
न्यूजम के दफ्तर के अनुसार, गवर्नर उस दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान पर प्रतिक्रिया देने वाले थे. ट्रंप ने दावोस में अपने संबोधन में ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा था कि वह “ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं”, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए बल प्रयोग नहीं किया जाएगा.

ग्रीनलैंड मुद्दे पर यूरोप को भी घेरा
इससे एक दिन पहले  न्यूजम ने यूरोपीय नेताओं की भी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि ग्रीनलैंड जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ट्रंप की मांगों के सामने चुप रहना ‘मिलीभगत’ जैसा है.
न्यूजम ने साफ शब्दों में कहा, “अब समय आ गया है कि मजबूती दिखाई जाए, गंभीर हुआ जाए और रीढ़ दिखाने का वक्त है.”

अमेरिकी राजनीति में नया विवाद
इस पूरे घटनाक्रम को अमेरिका की आंतरिक राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 2026 के चुनावी माहौल से पहले डेमोक्रेट और ट्रंप खेमे के बीच टकराव और तेज हो सकता है. ट्रंप और डेमोक्रेटिक लीडर्स के बीच पहले से तनाव है, और कैलिफोर्निया जैसे स्टेट ट्रंप की पॉलिसीज के खिलाफ खड़े रहते हैं. न्यूजॉम, जो डेमोक्रेट हैं, क्लाइमेट चेंज और इंटरनेशनल अफेयर्स पर ट्रंप से अलग सोच रखते हैं. दावोस जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ट्रंप की बातों का जवाब देने से रोकना एक तरह से ट्रंप की तानाशाही दिखा रही है