भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में गजब की जीत हासिल की थी. दोनों देशों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन आखिरी में भारतीय टीम बाजी मारने में कामयाब रही थी. दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार ने दमखम दिखाया. खासकर अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने एक बार फिर विरोधी बेबस नजर आए. अभिषेक ने सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में अपने ही गुरु युवराज सिंह को पीछे छोड़ा. अब वह 81 छक्कों के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 6वें पायदान पर हैं. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आ चुके हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज भी नंबर 1 पर बने हुए हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे भारत के टॉप सिक्सर किंग्स के बारे में.
रोहित शर्मा नंबर 1
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट छोड़े लगभग 2 साल का समय होने वाला है, लेकिन वह आज भी इस मामले में नंबर 1 पर बने हुए हैं. रोहित ने अपने टी29 करियर में खेले 159 मैचों की 151 पारियों में 140.89 के स्ट्राइक रेट से 5 शतक और 32 अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वहीं, अगर बात करें छक्कों की तो रोहित शर्मा के नाम पर 205 छक्के लगाने का रिकॉर्ड स्थापित है.
सूर्यकुमार यादव
इस फेहरिस्त में भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है. सूर्यकुमार ने अपने टी20 करियर में खेले 100 मैचों की 94 पारियों में 163.89 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4 शतक और 21 शतक जड़ने का कारनामा किया है. वहीं, अगर बात करें छक्कों की तो सूर्या के नाम पर 156 छक्के उड़ाने का शानदार रिकॉर्ड स्थापित है.
विराट कोहली
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में किंग कोहली तीसरे नंबर पर हैं.विराट ने अपने करियर में ओवरऑल खेले 125 मैचों की 1217 पारियों में 137. 90 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट और 48.90 के शानदार औसत से 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड जमाया है. वहीं, कोहली के नाम पर इस फॉर्मेट में 124 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आखिरी को ओवरों में हवाई फायर करने के लिए जानते हैं.साथ ही बेबाक अंदाज में लंबे-लंबे छक्के जड़ना कोई हार्दिक से सीखे. बता दें कि हार्दिक ने अपने टी20 करियर में ओवरऑल खेले 125 मैचों की 98 पारियों में 143.78 के स्ट्राइक रेट से 107 छक्के लगाने का कारनामा किया है.
केएल राहुल
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर लोकेश राहुल का नाम है. राहुल को जब-जब भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है,फिर कोई भी बैटिंग पोजिशन हो उन्होंने जमकर रन बनाए हैं. बता दें कि राहुल ने अपने टी20 करियर में ओवरऑल 72 मैचों की 68 पारियों में 139.80 के स्ट्राइक रेट से 99 छक्के लगाए हैं. वह 100 छक्के लगाने से महज 1 छक्के दूर हैं.
ये भी पढे़ं: अभिषेक v/s विराट? 33 पारियों के बाद कौन है T20I में बेस्ट, आंकड़े देख उड़ जाएंगे आपके होश
