News in Brief

Sudip Chatterjee Double Century: रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार (23 जनवरी) का दिन दोहरा शतक वालों के नाम रहा. एक साथ दो बड़े स्टार ने डबल सेंचुरी से अपना नाम बनाया. मुंबई के लिए सरफराज खान ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला. वहीं, बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने अपना दोहरा शतक पूरा किया. बंगाल के इस ओपनर बल्लेबाज ने अपने करियर में पहली बार 200 रन के आंकड़े को पार किया है.

सुदीप ने खेली 209 रन की पारी

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मैच में सर्विसेज के खिलाफ सुदीप ने 209 रन की पारी खेली. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की मदद से बंगाल ने पहली पारी में 519 रन का विशाल स्कोर बनाया. बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बंगाल की टीम को सुदीप चटर्जी और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की. ईश्वरन 10 बाउंड्री के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ​IPL 2026 से पहले बिक जाएगी RCB? तिजोरी खोलने को तैयार ये बिजनेसमैन, विराट कोहली की टीम पर होगी करोड़ों की बारिश

सुदीप ने लगाए 18 चौके

इसके बाद सुदीप चटर्जी ने मजबूत साझेदारियां करते हुए टीम को 492 रन के स्कोर तक पहुंचाया. सुदीप ने इस बीच शाहबाज अहमद (38) के साथ 73 रन, जबकि सुमंत गुप्ता (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 62 रन जुटाए. इनके अलावा शाकिर गांधी के साथ छठे विकेट के लिए 147 रन जोड़े. सुदीप ने 327 गेंदों में 1 छक्के और 18 चौकों की मदद से 209 रन की पारी खेली. शाकिर गांधी 151 गेंदों में 10 चौकों के साथ 91 रन बनाकर नाबाद रहे. सर्विसेज की तरफ से विनीत धनखड़ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन शर्मा ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा. जयंत गोयत, अमरजीत सिंह, आदित्य दीपक कुमार और मोहित अहलावत ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर-शुभमन गिल की स्कीम से बाहर, डोमेस्टिक मैचों में लगाया रनों का अंबार, धाकड़ बैटर ने ठोका एक और शतक

मोहम्मद शमी ने लिए 2 विकेट

इसके जवाब में सर्विसेज ने 23 ओवरों के खेल तक 6 विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं. इस टीम के लिए गौरव कोचर और शुभम रोहिल्ला की सलामी जोड़ी ने 41 रन जुटाए. गौरव 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभम ने 52 गेंदों में 6 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली. इस जोड़ी के टूटते ही टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती गईय. बंगाल की तरफ से अब तक सूरज जायसवाल 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद शमी ने 2, जबकि आकाश दीप ने 1 विकेट निकाला है.