Rahul gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने टैरिफ के चलते इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री की खस्ता हालत को लेकर कहा कि मोदी ने न तो टैरिफ को लेकर कोई राहत दी और न ही इस संबंध में कुछ कहा है. उन्होंने टेक्सटाइल बिजनेस समेत देश में लाखों बिजनेस को लेकर चिंता जाहिर की.
इंडियन टेक्सटाइल को हो रहा नुकसान
राहुल गांधी ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री को हो रहे नुकसान को लेकर अपने ‘X’ प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,’ अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ और अनिश्चितता से भारत के कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान हो रहा है. नौकरियों का नुकसान, कारखानों का बंद होना और ऑर्डरों में कमी आना हमारी ‘बेहाल अर्थव्यवस्था’ की हकीकत बन चुकी है.
50% US tariffs and uncertainty are badly hurting India’s textile exporters. Job losses, factory shutdowns and reduced orders are a reality of our ‘Dead Economy’.
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Mr. Modi has offered no relief or even spoken about tariffs, even though more than 4.5 crore jobs and lakhs of… pic.twitter.com/5BcG3AZibg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2026
मिस्टर मोदी ने न तो कोई राहत दी है और न ही टैरिफ के बारे में कोई बात की है, जबकि 45 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों व्यवसाय खतरे में हैं.’ राहुल गांधी ने आगे लिखा,’ मोदी जी, आप जवाबदेह हैं. कृपया इस मामले पर ध्यान दें.’
ये भी पढ़ें- पंजाब में स्कूलों के बाद अब डिग्री कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 26 जनवरी पर तिरंगा न फहराने का दिया अल्टीमेटम
टेक्सटाइल इंडस्ट्री के वर्कर्स से बात की
राहुल गांधी ने देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से समझने के लिए फैक्ट्री ऑपरेटर्स और वहां के कुछ वर्कर्स से बातचीत की. उन्होंने अमेरिका द्वारा चीन-बांग्लादेश पर लगाए गए टैरिफ और भारत की तुलना में वहां होने वाले असर पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने भारत को बांग्लादेश से मिल रहे मुकाबले पर बात की. उन्होंने टेक्सटाइल फैक्ट्री का दौरा कर वहां कपड़ा तैयार करने के लिए होने वाले कटिंग, स्टिचिंग, टिकटिंग और पैकिंग तक पूरी प्रक्रिया देखी. राहुल गांधी से बातची करते हुए फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इंडियल टेक्सटाइल इंडस्ट्री रोजगार का एक बड़ा केंद्र है. यह देश में एग्रीकल्चर के बाद रोजगार देने वाला सबसे बड़ा सेक्टर है.
ये भी पढ़ें- NCP-शिवसेना के बीच फंसी BJP, क्या अजित पवार की पार्टी का हो गया गेम ओवर? महाराष्ट्र में उलझा सियासी समीकरण
पोस्ट को लेकर भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी के ‘X’ पोस्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री बंद नहीं हुई है बल्कि उन लोगों का दिमाग बंद हुआ है, जो देश के बारे में निगेटिविटी फैला रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि अप्रैल-दिसंबर 2024 तक एक्सपोर्ट 95000 करोड़ रुपये था, जो अप्रैल-दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1,02,000 करोड़ रुपये हो चुका है. ऐसे में वह किसकी बात कर रहे हैं? कौन सा एक्सपोर्ट कम हुआ है? उन्होंने कहा कि वह भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं.
