IND U19 vs NZ U19 Live Streaming: इन दिनों क्रिकेट मैचों की भरमार है. एक तरफ जहां भारत की सीनियर टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, तो वहीं छोटी टीम यानी अंडर 19 विश्व कप 2026 में जलवा दिखा रही है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली अंडर 19 टीम ने पहले दोनों मैच जीतकर सुपर 6 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब उसे अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ना है. यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा. इस मैच में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.
न्यूजीलैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी तबाही मचा सकते हैं. उन पर सबकी नजर रहेगी. वहीं अंडर 19 विश्व कप में न्यूजीलैंड को अब तक जीत नहीं मिली है. उसके दोनों मैच बारिश के चलते धुल गए थे. इसलिए वह इस मैच को जीतने के लिए जी-जान लगा देगी. कुल मिलाकर मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. अब सवाल ये है कि आखिर इस मैच को लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? आपके इन्हीं सवालों का जवाब लेकर हम हाजिर हुए हैं.
IND U19 vs NZ U19 मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला शनिवार 24 जनवरी यानी आज जिम्बाब्वे में होगा. यहां बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में तैयारी पूरी हो चुकी है.
IND U19 vs NZ U19 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड की अंडर 19 टीमों के बीच यह मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. 12 बजकर 30 मिनट पर टॉस हो जाएगा.
IND U19 vs NZ U19 टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल ऑन करना होगा.
IND U19 vs NZ U19 मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
मोबाइल में जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी, आप आसानी से इस मैच का आनंद ले पाएंगे.
न्यूजीलैंड U19 स्क्वाड- आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (c), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (w), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मैटज़ोपोलोस, हंटर शोर, हैरी वेट, ल्यूक हैरिसन
इंडिया U19 स्क्वाड– आयुष म्हात्रे (c), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (w), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, मोहम्मद एनान
ये भी पढ़ें: ‘हम कोई कसर नहीं’….T20 WC 2026 से पहले सूर्या ने विरोधियों को डराया, इस बयान से मचाई खलबली
