News in Brief

इंडियन प्रिमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होने में अभी 2 महीनों से भी ज्यादा समय है. आईपीएल ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर की सबसे प्रतिष्ठित लीगों में से एक है. आईपीएल के चाहने वालों की कमी नहीं है. क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी लीगों में से एक इंडियन प्रिमियर लीग को भारत में लोग त्योहार की तरह मनाते हैं. इसी बीच आईपीएल की सबसे  लोकप्रिय टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व मौजूदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर फैल रहा है.  बता दें कि ये वीडियो झारखंड राज्य के क्रिकेट संघ के हवाले से आई है. इस वीडियो में भारत के महान कप्तान पैड पहने हुए हुंकार भरते दिखाई दे रहे हैं.  आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और 31 को फाइनल खेला जाएगा.

‘देखो कौन आया’
झारखंड बोर्ड ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘देखो कौन वापिस आया है’वीडीयो में एक और कैप्शन थी, जिसमें ‘जेएससीए का गौरव- महेंद्र सिंह धोनी’ लिखा हुआ था.  बता दें कि अभ्यास सत्र के पहले महेंद्र सिंह धोनी को जेसीसीए के अधिकारी सौरव तिवारी से बात करते हुए पाया गया.  आईपीएल के पहले सभी टीमें टी20 विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई हैं. साथ ही विश्व खत्म होने के  बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल में कहर बरपाते हुए दिखेंगे.

 

चेन्नई आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी

बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स आपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. वहीं, साल 2011 में भारत धोनी की कप्तानी में  विश्व चैंपियन बनी और आईपीएल का खिताब भी जीती. इसके बाद साल 2018 में चेन्नई ने आईपीएल का खिताब जीता और फिर साल 2021 में एक और बार टाइटल जीता. फिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2023 में आईपीएल का खिताब पांचवीं और बार जीतने का कारनामा किया. 

पिछला सीजन रहा था खराब 

महेंद्र सिंह धोनी का पिछला आईपीएल सीजन काफी खराब रहा था. वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे. धोनी मैच को फिनिश करने के लिए और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पिछले सीजन खेली 13 पारियों में 24.67 के खराब औसत और 135.87 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाने का कारनामा किया था. पिछली साल उनका उच्चतम स्कोर महज 30 रनों का रहा था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक के नाम दर्ज हुआ T20 क्रिकेट का अनचाहा रिकॉर्ड, 10वीं बार उनके करियर में हुआ ऐसा