T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. 25 जनवरी को पीसीबी ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम घोषित की, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. 7 फरवरी से भारत-श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम को सलमान अली आगा लीड करेंगे. टीम में बाबर आजम जैसे सीनियर खिलाड़ी को भी जगह दी गई है, जबकि रिजवान और हारिस रऊफ को बाहर का रास्ता दिखआया गया है.रिजवान की जगह टीम में उस्मान खान को मिली है. रऊफ के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.
इन बल्लेबाजों पर जताया गया भरोसा
पाकिस्तान टीम में बल्लेबाज के तौर पर बाबर आजम, सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमांन जैसे स्टार जगह बनाने में सफल रहे. जबकि विकेटकीपर के तौर पर उस्मान खान और मोहम्मद ख्वाजा का नाम है. सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, शादाबाद खान जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में नजर आएंगे.
गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कौन-कौन?
वहीं ऑलराउंडर के तौर पर मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ जैसे नाम हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हैं. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और स्पिनर उस्मान तारिक का नाम है.
15 फरवरी को भारत से होगा मैच
टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम को ग्रुप ए में जगह मिली है. वो अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच कोलंबो में होगा. इसके बाद उसे 15 फरवरी को इसी मैदान पर टीम इंडिया से भिड़ना है.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मोहम्मद ख्वाजा (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक
