News in Brief

फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान के भाई साजिद खान काफी लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में अपनी वापसी करने को तैयार हैं. वो निर्देशक बागडोर संभाली के साथ मिलकर एक हॉरर फिल्म बनाने वाले हैं. खबरों की मानें तो साजिद खान इस बार अपनी कॉमेडी फिल्मों के साथ नहीं बल्कि एक नए जॉनर से कमबैक करेंगे. साजिद अपनी फिल्म ‘हंड्रेड’ से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन को लॉन्च करने जा रहे हैं. 

साजिद खान का कमबैक
खबरों के अनुसार, साजिद खान अपनी इस हॉरर फिल्म के लिए ‘लापता लेड़ीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल और गोविंदा के बेटे यशवर्धन को साइन कर चुके हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन शुरू हुई थी. फिल्म ‘हंड्रेड’ के निर्माता अमर बुटाला इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म के सहयोग से बनाएंगे. हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. 

सुनीता ने बेटे के करियर पर जताई चिंता
गोविंदा की पत्नी सुनीता अक्सर मीडिया के सामने अपने बेटे यशवर्धन के करियर के प्रति अपनी चिंता को व्यक्त करते हुए पति पर तीखे वार किए थे. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो इतने बड़े हो गए हैं और उन्हें अपने बेटे के करियर को लेकर कोई भी फिक्र नहीं है. सुनीता ने आगे बातचीत के दौरान कहा कि गोविंदा को अपनी बेटी की शादी तक की कोई टेंशन नहीं है. उन्होंने बताया कि ‘गोविंदा का बेटा होने के बाबजूद, वो कभी नहीं कहता है कि आप मेरी मदद कर दो. गोविंदा ने भी कोई हेल्प नहीं की. मैंने उसके मुंह पर बोला. कि तू बाप है या क्या है?’

Add Zee News as a Preferred Source