T20 क्रिकेट में दुनिया भर में कई सारी लीग खेली जाती हैं. हर देशों की अपनी खुद की अलग-अलग टी20 लीग खेली जाती है. ज्यादातर लोगों को केवल इंडियन प्रिमियर लीग के बारे में जानकारी है. बता दें कि दुनिया भर के देश हर साल लीग का आयोजन करवाते हैं. जैसे SA t20 लीग, बिग बैश लीग, सीपीएल लीग.वहीं. इंडियन प्रिमियर लीग के बारे में कौन नहीं जानता है. अधिकांश लोगों को लगता है चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडिंयस टीम दुनिया की किसी भी लीग की सबसे सफलतम टीमें हैं. बता दें कि चेन्नई और मुंबई ने आजतक आईपीएल में 5-5 खिताब जीतने का कारनामा किया है. इन दोनों ही टीमों को लीमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट की सबसे सफलतम टीमें से 1 का दर्जा दिया हो. क्योंकि दोनों ने ही बीते 1 दशक में बेहद ही शानदार परफॉर्मेंस की है, लेकिन दुनिया की एक टीम ऐसी भी रही है, जिसने इन 2 दिग्गज टीमों को भी सबसे ज्यादा टाइटल जीतने के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
पर्थ स्कॉचर्स नंबर 1
गौरतलब है कि हम बात कर रहे हैं पर्थ स्कॉचर्स ने 6वीं बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया है. आज तक दुनिया में किसी भी लीग में ऐसा करने वाली पर्थ स्कॉचर्स इकलौती टीम है.स्कॉचर्स ने आज सिडनी सिक्सर को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. मार्श की अगुवाई वाली स्कॉचर्स ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त जीत हासिल की. स्कॉचर्स को टाइटल दिलाने में सबसे बड़ा योदगान कप्तान मिचेल मार्श 44 औरफिन एलेन ने दिया. एलन ने 22 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और
मुंबई-चेन्नई
आजतक दुनिया में कोई भी टी20 लीग जीतने के मामले में पर्थ स्कॉचर्स नंबर 1 पर आ चुकी है. उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को पीछे छोड़ा है. बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्सऔर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार खीताब जीते हैं.चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018,2021, 2023 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में अपना पहला टाइटल जीता था. उसके बाद साल 2015,2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का काम किया है. ऐसे में इस बार इन दोनों में से जो भी जीतेगा वह नंबर 1 पर आ जाएगा.
ये रही पूरी लिस्ट
पर्थ स्कॉर्चस ने साल 2013 में पहली बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने साल 2014 में होबार्ट हरिकेंस को हराया. वहीं, तीसरी बार पर्थ स्कॉचर्स ने सिडनी सिक्सर को साल 2015 में हराया. चौथी बार ट्रॉफी उन्होंने सिडनी सिक्सर को बिग बैश लीग के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में मात दी. इसके बाद साल 2021 में पर्थ स्कॉचर्स एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करती है. साल 2023 में वह ब्रिसबेन हीट को हराते हैं और साल 2026 में पर्थ स्कॉचर्स ने सिडनी सिक्सर को तीसरी बार हराकर इतिहास रच दिया है.
ये भी पढे़ं: वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत को मिला बड़ा सम्मान, पद्म श्री से नवाजा गया
