News in Brief

Maharashtra Politics: केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ हैं, लेकिन दोनों दलों के बीच मुंबई महानगर क्षेत्र में एक बार फिर खटास सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के बाद अब मीरा-भायंदर महानरपालिका में एकनाथ शिंद गुट की सेना ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर सभी को चौंका दिया है. दोनों दलों ने एक साथ मिलकर बीजेपी के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा बनाने का फैसला लिया है. हालांकि, पार्टी की ओर से स्पष्ट किया कि ऐसा फैसला दोनों दलों ने इसलिए किया है, जिससे कोई एक पार्टी बहुमत का दुरुपयोग न कर सके. 

जानिए क्या है पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीरा-भायंदर नगर निगम के शिंदे गुट और कांग्रेस के नगर सेवकों एक साथ आ गए हैं और उन्होंने मिलकर मीरा-भायंदर सिटी डेवलपमेंट फ्रंट के नाम से एक संयुक्त विपक्षी मंच का गठन किया है. माना जा रहा है कि इस नगरपालिका में शिंदे गुट के इस फैसले से बीजेपी के साथ उसके रिश्ते के तनाव को देखा जा सकता है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं, जब बीजेपी के खिलाफ शिंदे गुट की शिवसेना ने किसी दल के साथ गठबंधन किया हो. 

Add Zee News as a Preferred Source

समझिए पूरा समीकरण 

चूंकि साल 2026 के मीरा-भायंदर नगर निगम चुनाव के परिणाम में बीजेपी को 95 में से 78 सीटें मिली हैं, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, एमबीएमसी में कांग्रेस ने 13 और शिंदे सेना ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है. अब शिंदे ने कांग्रेस के साथ मिलकर एक नया विपक्षी गठबंधन बना लिया है. महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने इस गठबंधन को लेकर बताया कि यह गठबंधन स्थानीय भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है. महाराष्ट्र के मंत्री का दावा है कि 16 पार्षदों ने दलीय राजनीति ऊपर उठकर शहर के हित में फैसला लिया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरनाइक का सीधा निशाना एक स्थानीय बीजेपी नेता पर है. इस विपक्षी गठबंधन में 13 कांग्रेस नगर सेवक, 3 शिवसेना (शिंदे गुट) और एक निर्दलीय नगर सेवक शामिल हैं. इस गठबंधन का उद्देश्य भाजपा के एकतरफा शासन के मनमानी रोकना है. हालांकि, बीजेपी ने शिवसेना (शिंदे गुट) के इस कदम की आलोचना की है. 

KDMC में भी बदले समीकरण 

गौरतलब है कि कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शिंदे सेना को अपना समर्थन दिया. यहां पर शिंदे सेना के पास 53 सीटें हैं और एमएनएस के पास पांच सीटें हैं. वहीं, बीजेपी को यहां पर 50 सीटें मिली हैं. यूबीटी ने इस 122 सीटों वाली नगपालिका में 11 सीटें जीती हैं. MNS और उद्धव गुट ने इस नगर पालिका का चुनाव मिलकर लड़ा था.  केडीएमसी के मेयर की सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है. वहीं, भाजपा के पास 50 नगर सेवक हैं, लेकिन अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से उसका एक भी सदस्य नहीं है. वही, इसके उलट शिंदे सेना के पास दो एसटी नगर सेवक हैं. MNS के पास भी एक एसटी नगर सेवक है. इस स्थिति में दोनों पार्टियां शीर्ष पद की दावेदार बन जाती हैं.

यह भी पढ़ें: 
 
BMC को कब मिलेगा मेयर? 

16 जनवरी को महाराष्ट्र में बीएमसी के साथ अन्य 29 नगरपालिकाओं के परिणाम आ गए. बीएमसी के चुनाव में बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, शिंदे गुट को 29 सीटें मिली हैं. इस चुनाव में महायुति गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा 114 पार कर लिया है. हालांकि, मेयर को लेकर अभी दोनों पार्टियों के बीच तनाव बढ़ते नजर आ रहा है. 

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई को महायुति महापौर मिलेगा और वह जनादेश के विरुद्ध नहीं जाएंगे. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि मुंबई का मेयर शिवसेना से होना चाहिए, जो शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी पर एक विनम्र श्रद्धांजलि होगी. 

यह भी पढ़ें: ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ की गूंज! राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन, PM मोदी ने भी युवाओं को दिया खास संदेश