News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही  5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया पहले ही 3-0 से अपने नाम कर चुकी है. सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाकापटनम मे खेला जाना है. इसी बीच एक भारतीय खिलाड़ी के बाहर होने की खबर है. उस खिलाड़ी को 1 भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया.ऐसे  में बड़ा सवाल है कि जो दूसरा खिलाड़ी आएगा उसे प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या फिर अभी जो टीम खेल रही है उसी के साथ सूर्या एंड कंपनी आगे के भी मैचों में उतरेगी. टीम इंडिया ने कल के मैच में बॉलिंग से लेकर बैटिंग सभी डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाते हुए गजब का प्रदर्शन किया है. खासकर अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए जबरदस्त अंदाज में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

बीसीसीआई का बयान
इसी बीच बीसीसीआई ने एडवाइजरी जारी कर बताया,’ तिलक वर्मा ने ट्रेनिंग शुरु कर दी है.हालांकि, उन्हें अभी पूरी तरह से फिट होने में समय लगने वाला है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बचे बाकी 2 मैचों से भी बाहर हो गए थे. ऐसे में  मेंस सेलेक्शन कमिटी ने सिफारिश की है कि अय्यर बाकी के बचे हुए मैचों में टीम की ओर खेलते रहेंगे.’

1 भी मौका नहीं मिला
हम बात कर रहे हैं भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बारे में. अय्यर को टीम इंडिया में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. वह लगातार बेंच पर बैठे रहे हैं उन्हें 1 भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. अय्यर ने बीते कुछ समय में शानदार बल्लेबाजी की है. जिसकी बदौलत उन्हें आगे के भी मैचों में जगह मिलती रही है और अब वह ना सिर्फ वनडे बल्कि टी20 टीम का भी हिस्सा हैं. हालांकि. उन्हें 1 भी मैच खेलने को नहीं मिला है. देखना दिलचस्प होगा की वह आगे के मैचों में टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत की अपडेट प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव(कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ति, ईशान किशन(विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.

ये भी पढ़ें: ‘जब बाहर होते हैं…’ साल भर बाद टीम में वापस आने पर छलका गेंदबाज का दर्द