Vande Mataram: भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय गीत वेंद मातरम के 150 साल पूरे होने पर ही एक नया कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत अब लोगों को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह ही राष्ट्रीय गीत के लिए भी खड़ा होना पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय इसपर विचार कर रहा है कि क्या राष्ट्रीय गान की तरह ही वंदे मातरम गायन में भी वही नियम-कायदे लागू किए जाएं, हालांकि अभी इसको लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.
वंदे मातरम को लेकर नियम
वंदे मातरम गायन को लेकर फिलहाल अभी अनिवार्य रूप से खड़े होने का कोई प्रावधान नहीं है. केवल राष्ट्र गान जन गण मन पर ही राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण कानून 1971 लागू किया गया है. सुप्रीम कोर्ट और कई हाईकोर्ट्स में वंदे मातरम के लिए भी बिल्कुल वैसे ही कानून लागू करने के लिए याचिकाएं दायर की गईं हैं. केंद्र सरकार का भी यही कहना है कि फिलहाल केवल जन गण मन पर ही यह कानून लागू होता है.
ये भी पढ़ें- NCP-शिवसेना के बीच फंसी BJP, क्या अजित पवार की पार्टी का हो गया गेम ओवर? महाराष्ट्र में उलझा सियासी समीकरण
राष्ट्र गान को लेकर नियम
संविधान के आर्टिकल 51 (A) के तहत राष्ट्र गान जन गण मन के सम्मान की जिम्मेदारी नागरिकों पर है. गृह मंत्रालय की ओर से इसके बारे में एक बड़ा आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जन गण मन गाते समय क्या करना होगा, इसे गाने की अवधि और इसे खड़े होकर गाना सभी के लिए अनिवार्य है. इसके अलावा जो भी व्यक्ति राष्ट्रीय गान के समय परेशानी खड़ी करता है और दूसरों को रोकता है तो उसे कुल 3 साल कारावास झेलना पड़ सकता है. वहीं वंदे मातरम के लिए इस तरह का कोई कानून नहीं है, हालांकि सरकार अब इसपर विचार जरूर कर रही है.
ये भी पढ़ें- क्या है वो ‘सफेद जहर’, जिसने घाटी में 10 जवानों को मौत के मुंह में भेजा, अब तक कई वाहनों को बना चुकी है शिकार
वंदे मातरम को लेकर विवाद
बता दें कि राष्ट्रगान वंदे मातरम बीते साल 2025 में विवादों के केंद्र में रहा था, जब कुछ मुस्लिम संगठनों ने इसके गायन का विरोध किया था. वहीं संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति के चलते मूल 6 श्लोकों वाले वंदे मातरम को छोटा करने का आरोप भी लगाया था. भाजपा का कहना था कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत के 2 टुकड़े कर दिए. वहीं विपक्ष का कहना है कि मोदी सरकार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस मुद्दे पर जोर पकड़ रही है.
