Alina Amir AI Video: पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार अलीना आमिर ने आखिरकार कथित लीक हुए वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है. अलीना ने लीक वीडियो को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमे उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर पिछले एक हफ्ते से कुछ भी पब्लिक के सामने नहीं बोलना चाहती थी, लेकिन जब मैंने पिछले कुछ दिनों में मेरी लीक हुई वीडियो के बारे में झूठे पोस्ट देखे तो मुझे इस बारे में बोलना पड़ा.
अलीना ने तथाकथित लीक वीडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए इस पर चिंता जाहिर की है. अलीना आमिर ने कहा कि ऑनलाइन तरीके से गलत खबरें कितनी जल्दी फैल जाती हैं और बिना किसी पुष्टि के लोगों की इमेज को नुकसान पहुंचाती हैं. उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर लोगों से अपील भी की है. उन्होंने कहा कि जनता कोई भी कंटेंट अपलोड करने से पहले की उसे पुष्टि कर लें और क्योंकि ये उनकी जिम्मेदारी बनती है. अलीना का मानना है कि अगर लोग अपनी समझ का इस्तेमाल करें तो वो आर्टिफिशियल और ओरिजिनल वीडियो में फर्क पहचान सकते हैं.
मरियम नवाज से की अपील
टिकटॉक स्टार ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से अपील की है. उन्होंने सीएम से महिलाओं को निशाना बनाकर एआई के जरिए जनरेटेड वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है. अलीना आमिर ने अपराध नियंत्रण विभाग के प्रयासों की सराहना भी की, उन्होंने उत्पीड़न और बाल शोषण के मामलों को निपटाने के लिए आश्वस्त किया है. एलीना ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ हस्तियों के साथ नहीं हो रही बल्कि आम लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, क्योंकि लोग इस तरह की आर्टफिशियल वीडियो बनाते हैं और उनके घरों और परिवारों तक भेज देते हैं. इस सिलसिले में अलीना ने कहा कि उनका परिवार इस तथाकथित वीडियो के मामले में उनके के साथ खड़ा है.
नकद इनाम का ऐलान
अलीना ने उनकी एआई जनरेटर वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई इस वीडियो बनाने वाले शख्स के बारे में जानकारी देगा तो वो उसे नकद पुरस्कार भी देंगी. क्योंकि वो चाहती हैं कि इसके लिए जिम्मेदारी को सजा दी जानी चाहिए, ताकि वो फिर कभी किसी लड़की के साथ ऐसा न कर पाए.
