Ilhan Omar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धुर विरोधी और मिनेसोटा से डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर पर एक व्यक्ति ने अज्ञात पदार्थ फैंक दिया है. उनपर यह हमला उस समय हुआ जब वो एक प्रोग्राम को संबोधित कर रही थीं. इल्हान उमर टाउन हॉल में बोल रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनकी तरफ दौड़कर अज्ञान पदार्थ फेंक देता है और उनकी तरफ उंगली दिखाकर कुछ कहता भी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस व्यक्ति ने उमर पर कोई अज्ञात तरल पदार्थ छिड़का और चिल्लाते हुए उनकी ओर बढ़ा. उसने क्या कहा, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उमर की सुरक्षा टीम के एक सदस्य ने आगे बढ़कर उस व्यक्ति को गले लगा लिया और उसे मंच से दूर खींच लिया. जब उसे रोका जा रहा था, उमर गुस्से में अपने हमलावर की ओर बढ़ती हुई दिखाई दीं, हालांकि उन्होंने उसे छुआ नहीं.

देखिए वीडियो

Add Zee News as a Preferred Source

मैं डरने वालों में से नहीं हूं

खुद पर हुए हमले के बाद इल्हान उमर टाउन हॉल जारी रखने पर जोर दिया और सामने बैठे लोगों को संबोधित करती रहीं. उमर पर स्प्रे करने वाले हमलावर ने किसी विशेष राजनीतिक दल का नाम नहीं बताया था. प्रोग्राम के दौरान उमर ने कहा,’मैंने छोटी उम्र में ही सीख लिया था कि धमकियों के आगे नहीं झुकना चाहिए.’ जाते समय उन्होंने पत्रकारों से कहा,’मैंने युद्ध झेला है और मैं निश्चित रूप से धमकियों और इन लोगों के जरिए मुझ पर फेंके जाने वाले किसी भी हमले का सामना कर लूंगी क्योंकि मैं इसी तरह से बनी हूं.’

बहतु बदबूदार था तरल पदार्थ

इल्हान उमर पर फेंका गया तरल पदार्थ क्या था इस बारे में अभी तक कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. हालांकि मंच पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने स्प्रे से फैली बदबू का जरूर जिक्र किया है. एक महिला ने उमर से कहा,’आपको जाकर तुरंत जांच करवानी चाहिए. आपको नहीं मालूम के उस शख्स ने क्या स्प्रे किया है लेकिन जो भी था उसकी बदबू बहुत बुरी थी.’

ट्रंप VS इल्हान उमर

बता दें कि इल्हान उमर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान भी तीखे रहते हैं. ट्रंप ने हाल ही में एक बार फिर उमर पर जबानी हमला बोला है. आयोवा में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा,न्याय विभाग और कांग्रेस ‘कांग्रेसवुमन’ इल्हान उमर की जांच कर रहे हैं और दावा किया कि वह अमेरिका में खाली हाथ आई थीं और अब उनकी संपत्ति 44 मिलियन डॉलर से ज्यादा है. इल्हान उमर ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रंप को जवाब देते हुए कहा,’माफ कीजिए ट्रंप, आपका समर्थन कम हो रहा है और आप घबरा रहे हैं. ठीक समय पर आप मेरे बारे में झूठ और साजिश से अपनी असफलताओं से ध्यान भटका रहे हैं.’