News in Brief

Telangana News: तेलंगाना में आवारा कुत्तों को लेकर हाहाकार मचा हुआ, कई कुत्तों की सामूहिक तौर पर हत्या की गई जिसकी वजह से पूरे देश में इसे लेकर चर्चा छिड़ गई. अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) वारंगल में कुत्तों के साथ बुरा बर्ताव किया. ऐसा करने वाले वार्डन और डॉग-कैचिंग टीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

किसे बनाया गया आरोपी?
अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) वारंगल कैंपस में कुत्तों के साथ अमानवीय बर्ताव के आरोपों के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है. FIR में चीफ वार्डन अब्दुल अजीम और प्राइवेट डॉग-कैचिंग टीम को प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है.

DCP ने कही ये बात
सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) दारा कविता ने कहा कि नवंबर से कैंपस में कुत्तों के आतंक के बाद इंस्टीट्यूट ने प्राइवेट डॉग कैचर बुलाए, क्योंकि उस समय ग्रेटर वारंगल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GWMC) के पास डॉग कैचर नहीं थे. FIR के मुताबिक डॉग कैचर ने मेटल के तारों का इस्तेमाल करके कुत्तों को बेरहमी और अमानवीय तरीके से पकड़ा, उन्हें जबरदस्ती घसीटा और उन्हें नई जगह पर छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी में रखा. इसके बाद, प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

चल रही है जांच
DCP ने बताया कि 19 जनवरी को, हमें इन समस्याओं के बारे में जानकारी मिली. जब हमने वेरिफाई किया, तो पाया कि नवंबर से (NIT) कैंपस में कुत्तों का आतंक फैला हुआ है और वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए वो GWMC को लेटर लिख रहे थे. फिर यूनिवर्सिटी ने इस मुद्दे पर पुलिस से संपर्क किया और क्योंकि GWNC के पास सरकारी डॉग-कैचर नहीं थे, इसलिए उन्होंने प्राइवेट कैचर का सहारा लिया जो कैंपस आए और 5-6 कुत्तों को पकड़ा. उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि कुत्तों को पकड़ना सही तरीके से नहीं किया गया था, इसलिए हमने प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट के सेक्शन 11 के तहत FIR दर्ज की है और मामले की जांच चल रही है. मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया जिसकी वजह से पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. (ANI)