News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक व्यापक तस्वीर के रूप में रेखांकित किया, जो चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश में निरंतर प्रगति को दर्शाता है

प्रविष्टि तिथि: 29 JAN 2026 7:43PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस (सुधारों की गति) की एक व्यापक तस्वीर पेश करता है, जो चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बावजूद हमारी निरंतर प्रगति को दर्शाता है। श्री मोदी ने रेखांकित किया कि आर्थिक सर्वेक्षण मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे, निरंतर विकास की गति और राष्ट्र निर्माण में नवाचार, उद्यमिता एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तार लेती भूमिका को उजागर करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह सर्वेक्षण समावेशी विकास के महत्व पर जोर देता है, जिसमें किसानों, एमएसएमई, युवाओं के लिए रोजगार और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने, उत्पादकता बढ़ाने और विकसित भारत बनने की दिशा में हमारी यात्रा को तेज करने के रोडमैप की भी रूपरेखा तैयार करता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा एक्स पर की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री मोदी ने लिखा:

“आज पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक व्यापक तस्वीर प्रस्तुत करता है, जो चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश में हमारी निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

यह मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल्स, निरंतर विकास की गति और राष्ट्र निर्माण में नवाचार, उद्यमिता और इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तार लेती भूमिका को उजागर करता है। यह सर्वेक्षण समावेशी विकास के महत्व पर जोर देता है, जिसमें किसानों, एमएसएमई, युवाओं के लिए रोजगार और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने, प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और विकसित भारत बनने की दिशा में हमारी यात्रा को तेज करने के रोडमैप की भी रूपरेखा तैयार करता है।

इसमें दी गई जानकारियाँ सोच-समझकर नीति-निर्माण का मार्गदर्शन करेंगी और भारत के आर्थिक भविष्य में विश्वास को और मजबूत करेंगी।“

***********

पीके/केसी/डीवी

(रिलीज़ आईडी: 2220570) आगंतुक पटल : 12