T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज फैंस के लिए रोमांच का फुल तड़का साबित हुई. टीम इंडिया ने बेखौफ अंदाज में 4 मैच जीते और सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. अब बारी टी20 विश्व कप 2026 की है, जिसका आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं. टीम इंडिया 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ पहला ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी. इस मेगा इवेंट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी रेस्ट करेंगे. कोच गौतम गंभीर भी लिटिल ब्रेक पर निकल गए हैं.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवंतपुरम में खेला. मैच के बाद गौतम गंभीर ने सीधा दिल्ली की फ्लाई पकड़ी और ब्रेक पर अपने घर लौटे हैं. एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही वो कूल अंदाज में दिखे. गंभीर का घर दिल्ली में ही है. वो दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेले. अब घर लौटकर वो कुछ दिन परिवार के साथ वक्त बिताएंगे. फिर मिशन टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे.
टीम इंडिया के सामने ये चुनौती
वर्ल्ड कप से ठीक पहले सूर्या ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में उसने जिस बेखौफ अंदाज में क्रिकेट खेला, वो बाकी टीमों के लिए एक वॉर्निंग है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया अब वॉर्म-अप मैच खेलेगी और फिर सीधा विश्व कप में एक्शन में दिखेगी. टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी. उसके सामने खिताब बचाने की चुनौती है. भारत ने 2024 के टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी.
कब है भारत का अभ्यास मैच?
टीम इंडिया 4 फरवरी नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. 2 अन्य टीमों के खिलाफ इंडिया ए वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. 2 फरवरी को इंडिया ए का मैच USA के साथ होगा, फिर 6 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला तय है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 5th T20I: 10 छक्के लगाकर भी पीछे रह गए ईशान किशन…नहीं तोड़ पाए अभिषेक शर्मा का ये तूफानी रिकॉर्ड
