News in Brief

Harshit Rana ruled out of T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. स्टार गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.  शुक्रवार 7 फरवरी को USA के खिलाफ मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को ये बुरी खबर मिली है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घुटने की चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ाय राणा पिछले एक साल से टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे थे. बढ़िया प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम में जगह मिली थी, लेकिन अब वो एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अब तक राणा के बाहर होने की पुष्टि नहीं की गई है.

दरअसल, हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वार्मअप मैच में घुटने में चोट लगी थी. वो लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे. तभी रिपोर्ट आई थी कि उनकी चोट गंभीर हो सकती है और अब ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source