
US polls rigged stolen: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश में चुनाव सुधारों की मांग की और कहा कि चुनावों में जमकर धांधली हुई, वोटों की चोरी हुई. इसलिए पूरी दुनिया में अमेरिका की जगहंसाई हुई.अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने देश में वोटों की चोरी का मुद्दा उठाते हुए चुनाव सुधारों की मांग की है. ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘अमेरिका के चुनाव धांधली वाले, चोरी हुए और पूरी दुनिया में हंसी का पात्र हैं. हम गलतियों को ठीक करना होगा. मैं सभी रिपब्लिकन साथियों से इन बातों के लिए लड़ाई लड़ने की अपील करता हूं- SAVE AMERICA ACT!
क्या है सेव अमेरिका एक्ट, ट्रंप ने कर दी चुनाव सुधारों की मांग
Save America Act अमेरिकी संसद के उच्च सदन यानी यूएस कांग्रेस में रखा गया एक नया रिपब्लिकन बिल है, जिसके तहत हर अमेरिकी नागरिक को देश के संघीय चुनावों में वोट देने के लिए रजिस्टर करने के लिए खुद आगे बढ़कर अपनी नागरिकता का सबूत दिखाना होगा. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा कि सभी अमेरिकी मतदाताओं को अपनी पहचान और US नागरिकता का सबूत दिखाना होगा. इससे चुनाव में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने देश हित में इस एक्ट को जरूरी बताया. ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए सारे रिपब्लिकंस से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की है.
कैसे मिलेगा वोटिंग का अधिकार?
सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा गया कि सभी वोटर्स को वोटर ID (पहचान पत्र) दिखाना होगा 2. सभी वोटर्स को वोटिंग के लिए रजिस्टर करने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स की नागरिकता का सबूत दिखाना होगा 3. कोई मेल-इन बैलेट नहीं मिलेगा. ये सुविधा केवल बीमार, विकलांगता, और सेना में काम कर रहे लोगों को मिलेगी.

