Hindu Trader Stabbed To Death: बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने को हैं. बावजूद इसके वहां पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. 9 फरवरी की रात बदमाशों ने सुशेन चंद्र सरकार नाम के 62 साल के चावल व्यापारी की मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में हत्या कर दी. इससे पहले व्यापारी से लाखों रुपयों की लूट की गई. मृतक उपजिला के साउथकांडा गांव के निवासी थे. इस हत्या ने बांग्लादेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को उजागर किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारों ने चावल व्यापारी को मरणासन्न स्थिति में दुकान में छोड़ दिया और भागने से पहले बाहर से शटर बंद कर दिया. इस मामले पर स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रमुख मोहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा कि हत्या सोमवार राज के 11 बजे के करीब हुई. सुशेन चंद्र सरकार ‘भाई भाई इंटरप्राइज’ के मालिक थे.
‘हमालावरों ने धारदार हथियारों से काट डाला’
इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें धारदार हथियार से काट डाला. उन्हें दुकान के भीतर छोड़ दिया और शटर बंद कर दिया. सुशेन चंद्र सरकार का परिवार उसकी तलाश कर रहा था. उन्होंने जब दुकान का शटर उठाया, तो पाया कि उनका शरीर खून से लथपथ पड़ा था. इसके बाद आनन-फानन में मैनसिंह मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के बेटे का कहना है कि हमारा लंबे समय चावल का कारोबार है और किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है. अपराधियों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या की है और दुकान से लाखों रुपये लूट कर ले गए हैं.
यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दिया अविश्वास प्रस्ताव? क्या लगाया गया आरोप, TMC ने विपक्ष का क्यों नहीं किया समर्थन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा
उल्लखनीय है कि अल्पसंख्यक हिंदुओं पर खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही हैं. बांग्लादेश में जब से चुनावी तारीखों का ऐलान हुआ है, लगातार किसी न किसी हिंदू को निशाना बनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है. इस बच हिंदू और कई धर्मों को मानने वाले समूहों के एक ग्लोबल गठबंधन ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तुरंत अंतरराष्ट्रीय एक्शन लेने की मांग की है. इन समूहों का कहना है कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और यह चिंता का विषय है.
यह भी पढ़ें: माननीय विषय आप तय कीजिए… भारत से हजारों किमी दूर संसद में नेता ने मेज पीटकर हिंदी में दिया चैंलेज
