दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में जबरदस्त मुकाबला है. अहमदाबाद में खेला जा रहे इस मुकाबले में जबरदस्त टक्कर को देखने को मिली है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगा दिए हैं. प्रोटियाज की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान एडेन मार्कम के जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाजी का जिम्मा रेयान रिकेल्टन और क्विंटन डिकॉक ने बखूबी संभालते हुए पारी को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया. इस दौरान डिकॉक ने 59 रन बनाए और रेयान रिकेल्टन ने महज 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 188 रन पहुंचा दिया. दोनों की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर प्रोटियाज टीम 200 के करीब पहुंच गई. डिकॉक ने अपनी पारी की बदौलत एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर लिया. उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के विश्व कप के प्रचंड रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली.
डिकॉक का कीर्तिमान
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 59 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी की बदौलत उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के विध्वंसक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के महा रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली. डिकॉक ने आज पचासा जमाते ही टी20 विश्व कप में डिविलियर्स के सबसे ज्यादा पचासा जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब उनके नाम विश्व कप में 5 अर्धशतक हो गया है और वह इस मामले डिविलियर्स के 5 अर्धशतकों के बराबर आ चुके हैं.
दक्षिण अफ्रीका के टॉप 5 बल्लेबाज
क्विंटन डी कॉक के नाम पर अब सबसे ज्यादा 5 अर्धशतकों का रिकॉर्ड है. दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स 5 अर्धशतक है. वहीं, तीसरे नंबर पर कप्तान एडेन मार्कम का नाम है. उन्होंने 4 फिफ्टी ठोकी है.तीसरे नंबर पर इस मामले में हाशिम आमला का नाम है और उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर प्रोटियाज क्रिकेट इतिहास के पांचवें और आखिरी खिलाड़ी और महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम है और उनके नाम पर टी20 विश्व कप में 3 फिफ्टी है.
डिकॉक के पास जबरदस्त मौका
क्विंटन डिकॉक आज एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते-बनाते रह गए. उन्होंने 41 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली और इस दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए. वह दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाते-बनाते रह गए. आज की पारी के बाद उनके नाम पर टी20 इंटरनेशनल में 2998 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम हो गया है. वह महज 2 रन से 3000 रन पूरा करते -करते चूक गए. अगर वह अगले मुकाबले में महज 2 रन और बना लेते हैं, तो वो दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: T20wc Points table: पाकिस्तान ने छीनी भारत से नंबर 1 की कुर्सी , 15 फरवरी को महा भिड़ंत, देखें पूरी लिस्ट
