प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि: 12 FEB 2026 10:17AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने में अपितु भारतीय संस्कृति और परंपरा को समृद्ध बनाने में भी अद्वितीय योगदान दिया। श्री मोदी ने कहा, “सामाजिक सुधार के लिए उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
“मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।”
मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। सामाजिक सुधार के उनके प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2026
***
पीके/केसी/एसएस/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2226863) आगंतुक पटल : 3
