News in Brief

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले जीतकर बैठी है जबकि टीम इंडिया दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेल रही है. भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को ऐसी गुड न्यूज मिली कि झूम उठा होगा. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को गुड न्यूज दे दी है. लेकिन टीम इंडिया के फैंस को जिसका डर था वही हो गया है.

सूर्यकुमार यादव ने दी गुड न्यूज

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान को सुनकर पाकिस्तान झूम उठा होगा. नामीबिया के खिलाफ सूर्या ने टीम इंडिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर अपडेट दिया. यूएसए के खिलाफ मुकाबले के बाद से ही अभिषेक की तबियत को लेकर डरावने अपडेट्स देखने को मिले हैं. सूर्या ने बताया कि वह एक-दो मैच मिस कर सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक?

सूर्यकुमार यादव के बयान के बाद अभिषेक शर्मा की पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मौजूदगी पर संशय बन चुका है. स्काई ने अभिषेक पर कहा, ‘अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो गेम मिस करेगा. संजू आया है, वैसा ही बैट्समैन, एक्सप्लोसिव. सिराज की जगह बुमराह आया है.’ सूर्या ने टॉस को लेकर कहा, ‘हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। इससे बहुत खुश हैं। जब तक हम टॉस हार रहे हैं और गेम जीत रहे हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और यह ओस एक बड़ा फैक्टर होने वाली है, लेकिन जब आप पहले बैटिंग करते हैं और डिफेंड करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे आपको बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है। यह बहुत अच्छा विकेट है। उम्मीद है, बैट्समैन मैदान पर जाकर एन्जॉय करेंगे.’

अपडेट जारी है..