News in Brief

Nani Starrer The Paradise Postponed: नानी के फैंस बेसब्री से एक्टर की मचअवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं और देखने के लिए बेसब्र हैं तो आपका ये इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है. ये फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी. लेकिन,अब ये मूवी अगस्त में रिलीज होगी.

मार्च नहीं अगस्त में आएगी मूवी

फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने का ऐलान सोशल मीडिया पर SLV सिनेमा ने किया. इन्होंने लिखा कि ये मूवी अब सिनेमाघरों में 21 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी. ये नानी के फैंस के लिए तगड़ा शॉक है. क्योंकि वो इस फिल्म को देखने का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

पहले आने वाली थी मार्च में

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ये फिल्म थोड़ी डिले हो सकती है. हालांकि उस वक्त टीम ने कहा कि ये अपने उसी वक्त 26 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. यहां तक कि मेकर्स ने कंफर्म भी किया था कि फिल्म अपने शिड्यूल डेट पर ही आएगी.

 

आने वाला है पहला गाना

रिपोर्ट्स की मानें तो नानी की इस फिल्म का पहला गाना जल्द आउट होने वाला है. कहा जा रहा है कि ये अगले महीने आउट हो सकता है. खबरों की मानें तो पहला गाना फरवरी, 2026 में ही रिलीज होगा. लेकिन, अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है. इतना जरूर है कि इस खबर ने फैंस को सुपर एक्साइटेड कर दिया है. नानी की ये फिल्म एडवंचर एक्शन थ्रिलर है. जिसमें नानी के अलावा राघल जुयाल और सोनाली कुलकर्णी लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है.  

15 साल पुरानी वो खौफनाक फिल्म, जिसने दिन में खड़े कर दिए थे लोगों के रोंगटे, आ रहा तीसरा पार्ट..ये सितारे जिएंगे डर के साए में

नानी का सबसे अलग लुक
इस फिल्म में नानी बड़े बालों के साथ दो चोटी किए नजर आए. आंखों पर काला चश्मा और खतरनाक लुक ने फैंस को हैरान कर दिया. इस लुक को देखकर फैंस को इतना तो यकीन हो गया कि इस बार नानी कुछ ज्यादा खतरनाक लेकर आने वाले हैं.