Shocking News: जरा सोचो जो व्यक्ति दुनिया को अलविदा कह चुका है और अब इस दुनिया में नहीं है अगर आपको उसका मजेदार पोस्टकार्ड मिले तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी. स्वाभाविक है कोई भी आम आदमी से सब देखकर हैरान रह जाएगा या उसे समझने में टाइम लगेगा. ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है, ये सच में हुआ है. चलिए जानते हैं अमेरिका के एक कॉलेज प्रोफेसर ने मरने के बाद 100 से ज्यादा लोगों को पोस्टकार्ड कैसे भेजा और उनकी क्या प्लानिंग थी.

आज हम आपको अमेरिका के कॉलेज प्रोफेसर डॉन ग्लिकमैन की विदाई की अनोखी कहानी सुना रहे हैं. डॉन ग्लिकमैन की मौत के बाद 100 से ज्यादा लोगों तक उनका पोस्टकार्ड पहुंचा. जोकि काफी मजेदार था. डॉन जाते जाते सबको मुस्कुराने का मौका दे गए. लेकिन ये हुआ कैसे? उन्होंने मरने से पहले ऐसी कौन सी प्लानिंग की थी कि मरने के बाद सबके पास मजेदार पोस्टकार्ड पहुच गया. चलिए जानते हैं इस अनोखी विदाई की कहानी.

दरअसल, डॉल ग्लिकमैन ने मरने से पहले ही एक मजेदार प्लानिंग कर ली थी. उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले ऐसी योजना बनाई जिससे मरने के बाद सबको मुस्कुराने का मौका दे दिया. इस योजना के तहत उनकी मौत के बाद उनकी बेटी ने 100 से ज्यादा लोगों को पोस्टकार्ड भेजे. चलिए जानते हैं इस मजेदार विदाई के पीछे की कहानी क्या है.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन थे डॉन ग्लिकमैन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉन ग्लिकमैन ने University of Wisconsin Milwaukee और University at Buffalo पढ़ाया. बताया जाता है कि उससे पहले ये आर्किटेक्ट थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर 2025 में congestive heart failure के चलते 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: ज्यादातर हवाई जहाज की सीटों का रंग नीला ही क्यों होता है? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?

 

क्या था पोस्टकार्ड में?
उनके निधन के बाद बेटी ने 100 से ज्यादा लोगों को पोस्टकार्ड भेजे. इस पोस्टकार्ड में डॉन ग्लिकमैन की फोटो लगी थी. इस तस्वीर में उन्होंने हुडी के साथ पीले रंग का चश्मा पहना हुआ था. उस पर लिखा था, अबर आप ये पढ़ रहे हो तो मैं मर चुका हूं और मैं आपको बहुत पसंद करता हूं. जैसे ही लोगों के पास से पोस्टकार्ड पहुंचा तो लोग हैरान भी हुए और हंसे भी. 

बेटी ने पूरी की आखिरी इच्छा
डॉन की बेटी लिया ग्लिकमैन ने इस विषय पर बताया कि ये विचार उनके पिता के ही थे और ये आइडिया उन्हें अपने आखिरी दिनों में आया था. बेटी ने बताया कि इस दौरान उनका इलाज घर पर ही हो रहा था. इस दौरान बेटी ने पापा के पसंदीदा छात्रों और दोस्तों के पते इकट्ठा किए और फिर पिता जी के मरने के बाद उनके पास पोस्टकार्ड भेजा.

यह भी पढ़ें:भारत के 10 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट, इन शहरों के नाम और इनकम जानकर पकड़ लेंगे सिर!

 

पोस्टकार्ड में था भावुक संदेश
बेटी के अनुसार हर पोस्टकार्ड के पीछे एक भावुक संदेश लिखा था. बताया गया कि डॉन अपने आखिरी दिन पसंदीदा संगीत, आइसक्रीम और अपनों के प्यार में बीते. लिया मानती हैं कि हमें मौत को भी लाइफ का एक सच मानकर स्वीकार कर लेना चाहिए. लिया का कहना है कि यदि आखिरी के दिनों में फैसले लेने का मौका मिले तो उन दिनों को अपने अंदाज में जीना चाहिए.

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. इस खबर को लिखने में मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य जानकारियों की मदद ली गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.