
US and Iran Tension: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक साक्षात्कार में एक ऐसा दावा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ एक समझौते को प्राथमिकता देते हैं और वह ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई से मिलने के लिए भी तैयार हैं. वहीं, उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर भी बात की.
क्या ट्रंप खामनेई से मिलेंगे?
अमेरिकी विदेश मंत्री ने दावा किया है कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहें कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से मिलना चाहते हैं, तो राष्ट्रपति उनसे मिलेंगे, इसलिए नहीं कि वह अयातुल्ला से सहमत हैं, बल्कि इसलिए कि उनका मानना है कि दुनिया की समस्याओं को सुलझाने का यही तरीका है. रुबियों के इस दावे के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं.
भारत की रूस से तेल खरीद पर क्या बोले US के रुबियो?
इस साक्षात्कार में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि भारत ने वाशिंगटन को आश्वासन दिया है कि वह रूस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदेगा, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने मॉस्को के ऊर्जा क्षेत्र पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. दरअसल, रूसी समाचार एजेंसी तास ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रुबियो के हवाले से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस के तेल पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा दिए हैं. भारत के साथ हमारी बातचीत में, उन्होंने रूस से अतिरिक्त तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है. यूरोप ने भी आगे बढ़ने के लिए अपने निर्धारित कदम उठा लिए हैं.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भी ‘BJP’ की जीत, 105543 वोट पाकर अंदलीव रहमान की जीत ने बढ़ाई हलचल
यूरोप को दी सीधी चेतावनी
वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो मार्को ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूरोप समृद्ध हो क्योंकि हम कई तरह से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमारा गठबंधन काफी महत्वपूर्ण है. बावजूद इसके यह ऐसे सहयोगियों का गठबंधन होना चाहिए, जो सक्षम हों और अपने अस्तित्व और अपने लिए महत्पूर्ण बातों के लिए लड़ने को तैयार हों.
रुबियो ने यह भी कहा कि वह कौन सी बात है जो हमें आपस में जोड़ती है? अंततः, यह इस तथ्य पर आधारित है कि हम दोनों एक ही सभ्यता के उत्तराधिकारी हैं, और यह एक महान सभ्यता है. यह एक ऐसी सभ्यता है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या छिड़ने वाली है एक और जंग? रूसी खतरे के बीच ब्रिटेन के PM की चेतावनी, बोले- युद्ध के लिए तैयार रहे यूरोप
