S Jaishankar: भारत और अमेरिका के रिश्तों में काफी सुधार आ रहा है. US-इंडिया ट्रेड डील के बाद से ही सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. सदन में भी इसे लेकर काफी हंगामा हुआ. कई लोगों ने दावा किया. जिसपर विदेश मंत्री ने म्यूनिख में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने से भारत को कोई नहीं रोक सकता है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं. 

विदेश मंत्री ने दिया जवाब
दरअसल, म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल किया गया कि क्या भारत रणनीतिक स्वायत्ता के लिए रूसी तेल की खरीद को जारी रखा था, फिर क्या ट्रंप के कहने पर इसे रोक दिया गया? अगर ऐसा है तो फिर रणनीतिक स्वायत्तता कहां है? इसपर जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि हमें रूस से तेल की खरीद करनी है. कितनी करनी है और कब करना है कब नहीं करना है ये सब मार्केट पर आधारित होता है. ये सब निर्णय भारत, यूरोप सहित अन्य देशों के हालात, लागत और बाजार पर निर्धारित होते हैं. 

नहीं बदलेगा आसानी से दायरा
इसके अलावा जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ स्टेज पर जयशंकर ने साफ किया कि भारत की विदेश नीति का दायरा आसानी से नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा, “हम स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं क्योंकि यह हमारे इतिहास और हमारे विकास का एक अहम हिस्सा है और यह कुछ ऐसा है जो बहुत गहरा है, यह कुछ ऐसा है जो पॉलिटिकल दायरे से भी परे है. साथ ही साथ जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ट्रेड डील के नियमों के तहत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, तो जयशंकर ने जवाब दिया, “अगर आपके सवाल का निचोड़ यह है, क्या मैं आज़ाद सोच वाला रहूंगा और अपने फैसले लूंगा और क्या मैं ऐसे ऑप्शन चुनूंगा जो शायद आपकी सोच से मेल न खाएं हां, ऐसा हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

रूस ने कही थी ये बात
भारत ने वाशिंगटन के दावे की न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है. इन दावों के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के अलावा किसी ने भी भारत द्वारा रूसी तेल इंपोर्ट रोकने के बारे में बात नहीं की थी और भारत सरकार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था. अलग-अलग बातें बताती हैं कि भारत को रूस पर पश्चिमी देशों के बैन से निपटने के लिए मॉस्को के साथ पुराने रिश्ते बनाए रखने के दौरान किस नाजुक बैलेंसिंग काम का सामना करना पड़ रहा है. 

क्यों हो रही है चर्चा
जयशंकर का ये बयान ऐसे समय पर आया है. जब अमेरिका लगातार कह रहा है कि उसके कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीद कम कर दिया है. इतना ही नहीं अमेरिका ने ये भी दावा किया कि रूसी तेल के विकल्प के तौर पर उसने वेनेजुएला से तेल खरीदने का ऑफर दिया है. जैसे ही अमेरिका का ये बयान सामने आया, उसके बाद से लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है. हालांकि सरकार ने इसपर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है.