IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का माहौल गर्म हो चुका है. टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसका नाम सुनते ही पाकिस्तान के गेंदबाजों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. इस खिलाड़ी की बचपन की फोटो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं और क्रिकेट फैंस को अंदाजा लगाना है कि आखिर है कौन? ये वो बल्लेबाज जिसने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधियों में दहशत फैला दी है और सिर्फ चौकों छक्कों में डील करता नजर आता है.
पाकिस्तान की खूब कर चुका कुटाई
फोटो में जो बच्चा आपको दिख रहा है ये पाकिस्तान की जमकर कुटाई कर चुका है. ये बल्लेबाज क्रिकेट के बड़े-बड़े धुरंधरों पर बेबाक अंदाज में बैटिंग करता दिखता है. पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 31, 74 और 5 रन की पारियों को अंजाम दिया है. लेकिन हम जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं उसने भी पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच ही खेले हैं और अभिषेक शर्मा से ज्यादा रन बनाए है.
पिछले साल सबसे ज्यादा छकके
इस बल्लेबाज ने पिछले साल छक्कों की बारिश कर दी. टी20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी ने छक्कों के रिकॉर्ड पर ग्रहण लगा रखा है. 2025 में ये बल्लेबाज एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाला भारतीय बैटर साबित हुआ. इस बल्लेबाज ने 100+ छक्के 2025 में जमाकर महारिकॉर्ड कायम किया. अब ये खिलाड़ी पाकिस्तान के बॉलर्स पर कहर बनकर टूट सकता है.
ये भी पढे़ं… फरहान vs बुमराह, बाबर vs कुलदीप और कौन..? IND vs PAK महामुकाबले की 5 सबसे बड़ी जंग
कौन है ये बल्लेबाज?
अगर आप अभी तक नहीं पहचाने हैं तो हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. पिछले मैच में अभिषेक शर्मा तबियत खराब होने के चलते प्लेइंग-XI का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस मुकाबले में उनके खेलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि, पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने उनकी फिटनेस को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि वह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं.
