IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सभी को इंतजार था. कुछ ही देर में मुकाबला शुरू हो जाएगा. इससे पहले हैंडशेक कंट्रोवर्सी के भी चर्चे शुरू हुए. भारतीय टीम हाथ नहीं मिलाएगी इसकी कंफर्मेशन महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मिल चुकी है. इंडिया ए की कप्तान राधा यादव ने पाकिस्तानी कप्तान को नजरअंदाज किया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
राधा यादव टीम की कप्तान
भारतीय महिला टीम के लिए 14 वनडे और 89 टी20 मैच खेल चुकी राधा यादव इंडिया एक की कप्तानी कर रही हैं. टॉस के दौरान राधा यादव और पाकिस्तान की कप्तान हाफसा खालिद के बीच हैंडशेक नहीं देखने को मिला. राधा ने सिक्का उछाला और हाफसा ने कॉल किया और टॉस जीत गईं. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
राधा ने टॉस पर किया नजरअंदाज
टॉस के दौरान राधा यादव ने हाफसा को नजरअंदाज किया. मैच रेफरी से बात करने के बाद हाफसा राधा को माइक देने के लिए आगे बढ़ी. राधा ने माइक लिया लेकिन हाथ नहीं मिलाया. हालांकि, टॉस के पहले की दोनों की साथ में एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है. राधा और हाफसा साथ में फोटो खिंचाती दिख रही हैं.
ये भी पढे़ं.. ये बच्चा है पाकिस्तान का साक्षात ‘काल’.. नाम सुनते ही कांप उठते हैं शाहीन-रऊफ!
भारत की दमदार शुरुआत
इंडिया ए महिला टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. महज 15 के स्कोर पर भारत ने पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया. जिंतिमनी कलिता ने एक विकेट जबकि 1 विकेट साइमा ने शुरू में झटका और भारत को शानदार शुरुआत दी. अब देखना होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में फोटोशूट और हैंडशेक देखने को मिलता है या नहीं. दोनों देशों के बीच महीनों से तनाव चल रहा है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत कौर ने भी पाकिस्तान की कप्तान को नजरअंदाज किया था.
