News in Brief

भारत और पाकिस्तान महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है . टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बता दें कि रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच गजब का मुकाबला है. मयंक अग्रवाल की जगह की कर्नाटक टीम की कप्तानी देवदत्त पड्डिकल को सौंपी गई थी. पड्डिकल ने खुद को बखूबी साबित करते हुए गजब की शतकीय पारी खेली है. उनके साथी बल्लेबाज केएल राहुल को भी टीम में रखा गया था और उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़कर तबाही मचा कर रख दी है. दोनो ही बल्लेबाजों ने कर्नाटक को शानदार शुरुआत दिलाने का काम किया है. राहुल को करुण नायर की जगह स्क्वॉड में रखा गया और उन्होंने अपनी योग्यता को शानदार तरीके से निभाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.

केएल राहुल का शतक 
भारतीय टीम के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल ने आज उत्तराखंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 140 रनों की पारी खेली. राहुल ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगाने का कारनामा किया है.  राहुल ने कर्नाटक के लिए गजब का खेल दिखाया है. फर्स्ट क्लास मैचों में वह गजब का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं और उनका रिकॉर्ड वाकई में बेहद शानदार है. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में 118  मैचों की 206 पारियों में 44.90 की शानदार औसत से 8757 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 337 रन रहा है.  राहुल ने अपने करियर में ओवरऑल 24 शतक और 41 अर्धशतक लगाने का काम किया है.

देवदत्त पड्डिकल की शतकीय पारी
देवदत्त पड्डिकल ने कर्नाटक के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए 205 गेंदों में 126 रनों की पारी खेलने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए है. अभी तक पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले तीसरे सेशन तक कर्नाटक का स्कोर 294-1 है. जिसमें भारत देवदत्त पड्डिकल और केएल राहुल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वहीं, अगर बात करें तो देवदत्त के फर्स्ट क्लास करियर की तो उन्होंने 52 मैचों की 88 पारियों में 40.90 की औसत से 8 शतक और 19 अर्धशतक की बदौलत 57 55 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 कर्नाटक की स्क्वॉड रणजी ट्रॉफी 
देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केवी अनीश, केएल राहुल, आर स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, एम वेंकटेश, विद्याधर पाटिल, विदवत कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में डिकॉक का ऐतिहासिक कारनामा,कीवी के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले इकलौते प्रोटियाज